फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   45 and 25 feet tall effigies of Ravana and Meghnad are being made in Sadabad.

Noida News: सादाबाद में बन रहे 45 और 25 फीट ऊंचे रावण और मेघनाद के पुतले

Sun, 28 Sep 2025 08:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:19 AM IST
विज्ञापन
45 and 25 feet tall effigies of Ravana and Meghnad are being made in Sadabad.
दशहरा दो अक्तूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार सादाबाद में 45 फीट ऊंचे रावण और 25 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतले का दहन किया जाएगा। नगर का एक मुस्लिम परिवार बीते 10 दिन से लगातार इन पुतलों को तैयार करने में जुटा है। यह परिवार बीते करीब 30 साल से रावण व मेघनाद के पुतले बनाने की परंपरा का निर्वहन कर रहा है।
विज्ञापन

इस परिवार के बुजुर्ग बाबू खां बताते हैं कि बहुत महंगाई हो गई है। पुतला बनाने में करीब 80 से 85 हजार रुपये लागत आ रही है। उनके चारों बेटे, पत्नी व घर के अन्य सदस्य दिन रात मेहनत कर इन पुतलों को तैयार कर रहे हैं। बांस, कपड़ा और रंग-बिरंगे कागज काफी महंगे हो गए हैं। एक-एक पुतला कई हाथों की मेहनत से आकार लेता है। यह पुतले सिर्फ त्योहार का नहीं, बल्कि जिंदगी का सहारा हैं। बच्चों की पढ़ाई से रसोई तक सब कुछ इन्हीं से चलता है। इस बार करीब 45 फीट ऊंचा रावण व 25 फीट ऊंचा मेघनाद का पुतला तैयार किया जा रहा है। रावण के पुतले के सभी दस सिर तैयार किए जा रहे हैं। दशहरे जैसे त्योहार हिंदू-मुस्लिम एकता मजबूत संदेश देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed