फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   45.5 lakh goods were looted from Cantor, case registered

कैंटर से लूटा था 45.5 लाख का सामान, केस दर्ज

Mon, 28 Sep 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
45.5 lakh goods were looted from Cantor, case registered
कैंटर से लूटा था 45.5 लाख का सामान, केस दर्ज
विज्ञापन

तावड़ू । कैंटर से सामान लूटने के मामले में पुलिस ने कूरियर कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मैनेजर के मुताबिक कैंटर से करीब 45.5 लाख रुपये का सामान लूटा गया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही थी।

बता दें कि गत शनिवार रात एक कैंटर अल्फा पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी का सामान भरकर फरीदाबाद से तावडू एक वेयर हाउस में आ रहा था। देर रात करीब 12 बजे तावडू-बिलासपुर मार्ग पर गांव कलवाड़ी के नजदीक स्कॉपियो और बाइक सवार तीन से चार बदमाशों ने कैंटर को जबरन रुकवाकर चालक को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश कैंटर को चालक सहित गांव मंडारका और बावला के नजदीक ले गए। वहां कैंटर से कीमती सामान से भरे 552 बैग लूट लिए और इसके बाद कैंटर में आग लगादी। किसी तरह बदमाशों के चंगुल से छूटे चालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं रविवार देर शाम तावडू पुलिस ने अल्फा पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी के मैनेजर प्रमोद कुमार की शिकायत पर तीन से चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed