फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   443 farmers voluntarily returned the Samman Nidhi installments.

Noida News: 443 किसानों ने स्वेच्छा से वापस की सम्मान निधि की किस्तें

Sat, 15 Nov 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
443 farmers voluntarily returned the Samman Nidhi installments.
कन्नौज। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में फर्जी लाभार्थी बने किसानों ने सरकार की सख्ती पर राशि की किस्तें वापस कर रहे हैं। इसका असर जिले के 443 किसानों पर देखा गया है। सभी ने कृषि उप निदेशक कार्यालय पहुंचकर लाखों रुपये की सम्मान निधि की राशि वापस कर दी है। वहीं अन्य किसान राशि वापस करने के लिए कागजी फोरम पूरा करने के लिए लगे हुए हैं।
विज्ञापन


कृषि उप निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में मृतक किसानों के परिजन बने किसानों ने सरकार की सख्ती के बाद राशि की किस्तें वापस कर रहे हैं। इसका सत्यापन चल रहा है। कहा कि नवंबर के बाद अपात्र किसानों की सही तस्वीर सामने आएगी। उसी के बाद शासकीय धनराशि की रिकवरी शुरू हो सकेगी। इसके पीछे केंद्र सरकार की मंशा सिर्फ अपात्रों से ही वसूली करना है। उन्होंने बताया कि अभी तक 443 किसानों से सम्मान निधि की धनराशि वापस हो गई है। यह अपात्र किसानों की श्रेणी में नहीं आते।
विज्ञापन

ये वह किसान हैं, जिनका निधन हो गया है। परिवार के अन्य सदस्यों को किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए मृत्यु के उपरांत, जिनको सम्मान निधि किस्त की मिली है। अगर यह लोग धनराशि वापस नहीं करते तो परिवार के जिन सदस्यों को उस भूमि की वरासत हुई है, तो पोर्टल उसे नहीं स्वीकारता है। ऐसे में जारी किस्त की धनराशि वापस कराने के बाद ही उनका सम्मान निधि के लिए आवेदन पोर्टल मान्य करता है। प्रतिदिन 10 से 20 किसान अपनी स्वेच्छा से कृषि उप निदेशक कार्यालय पहुंचकर वापस कर रहे हैं। वहीं, अन्य किसान राशि वापस करने के लिए कागजी फोरम पूरा करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed