फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   42 thousand rupees fine

Noida News: कूड़ा प्रबंधन न करने पर 42 हजार रुपये का जुर्माना

Fri, 18 Jul 2025 09:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
42 thousand rupees fine
फोटो
विज्ञापन

-एलजी कंपनी ने इनर्ट वेस्ट का 36 हजार रुपये शुल्क किया जमा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कूड़े का उचित प्रबंधन न करने वाले बल्क वेस्ट जेनरेटरों के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से कार्रवाई जारी है। प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने लोट्स होलसेल पर 42 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह ने बताया कि विभाग की टीम ने शुक्रवार को नॉलेज पार्क स्थित लोट्स होलसेल प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया। बल्क वेस्ट जेनरेटर की श्रेणी में होने के बावजूद कंपनी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट-2016 रूल के अनुसार कूड़े को प्रोसेस नहीं कर रही थी। जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम 42 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की रकम तीन कार्य दिवस में जमा करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही एजली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने इनर्ट वेस्ट उठाने के लिए 36 हजार रुपये शुल्क भी जमा करा दिया है। प्राधिकरण यह शुल्क बल्क वेस्ट जेनरेटरों के इनर्ट वेस्ट को उठाने के एवज में वसूल करता है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ लक्ष्मी वीएस ने सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों से कूड़े का उचित प्रबंधन करने और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ शहर बनाने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed