फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   30 दिन, हर प्रत्याशी के लिए कठिन

30 दिन, हर प्रत्याशी के लिए कठिन

Sun, 10 Mar 2019 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
30 दिन, हर प्रत्याशी के लिए कठिन
30 दिन, हर प्रत्याशी के लिए कठिन
विज्ञापन

प्रत्याशी चुनने से लेकर मतदान तक में महज एक महीने का समय, गौतम बुद्ध नगर में पहले चरण में ही डाले जाएंगे वोट
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट का चुनाव पहले चरण में होगा। यानी ठीक एक माह बाद वोट डाले जाएंगे। 30 दिनों में ही प्रत्याशी भी तय होंगे और नामांकन भी होगा। इतने कम समय में किसी भी प्रत्याशी के लिए चुनाव लड़ना आसान नहीं होगा। दरअसल, अभी तक किसी भी पार्टी ने प्रत्याशी का औपचारिक एलान नहीं किया है। गंठबंधन के चलते गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट बसपा के खाते में आई है। लिहाजा सपा प्रत्याशी नहीं उतार रही। वहीं, बसपा ने इस सीट पर सत्यवीर नागर को प्रभारी बनाया है। हालांकि, पार्टी इन्हें टिकट देती है या नहीं यह देखने वाला विषय होगा। मौजूदा समय में यहां से डॉ. महेश शर्मा सांसद है। क्या भाजपा दोबारा इन पर दांव खेलेगी, ये भी आने वाले समय में ही पता चल पाएगा। वहीं, भाजपा व कांग्रेस की तरफ से टिकट चाहने वालों की फेहरिस्त बहुत लंबी है। ये दावेदार अपने आकाओं के आसपास चक्कर काटने लगे हैं। समय की कमी को देखते हुए दोनों ही दल प्रत्याशी पर शीघ्र फैसला ले सकते हैं। अन्य राजनीतिक दल भी इसी उधेड़बुन में लगे हैं।

लोकसभा सीट के लिए जिन प्रत्याशियों को टिकट मिलेगा, उसके लिए चुनाव लड़ने की राह आसान नहीं होगी। ऐसा माना जा रहा है कि टिकट फाइनल होने में कम से कम एक सप्ताह लग जाएंगे। उसके बाद एक सप्ताह का समय नामांकन प्रक्रिया पूरी करने में निकल जाएगा। ऐसे में सिर्फ दो सप्ताह का समय ही प्रत्याशी के पास बचेगा। इसी दो हफ्ते में उसे पांचों विधानसभाओं में जनसंपर्क कर वोटरों को लुभाने की कोशिशें करनी पड़ेगी। अपनी सीट पर स्टार प्रचारकों को लाने की तैयारी भी इसी अवधि में करनी होगी।
विज्ञापन


2014 में किस पार्टी को कितने वोट मिले
पार्टी मिले वोट
भाजपा 5,99,174
सपा 3,19,349
बसपा 1,98,077
आप 32,348
कांग्रेस 12,708
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed