फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सड़क मरम्मत का काम पूरा कर प्लांट का रास्ता खोला

सड़क मरम्मत का काम पूरा कर प्लांट का रास्ता खोला

Sat, 17 Nov 2018 11:23 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
सड़क मरम्मत का काम पूरा कर प्लांट का रास्ता खोला
सड़क मरम्मत का काम पूरा कर प्लांट का रास्ता खोला
विज्ञापन

गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के मद्देनजर बसई वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के सामने खोदी गई सड़क से प्रभावित हुई पेयजल आपूर्ति की अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार देर रात नगर निगम ने आनन-फानन में सड़क मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया, जिसके चलते शनिवार को प्लांट में पानी के टैंकरों का प्रवेश शुरू होने से सोसायटियों में पेयजल आपूर्ति सुचारु हो गई।
बता दें कि सोमवार को सुल्तानपुर गांव में पीएम मोदी की होने वाली जनसभा के मद्देनजर नगर निगम ने गुरुग्राम-सुल्तानपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार को बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के आगे सड़क की खुदाई कर दी, जिसके चलते प्लांट से पूरे शहर की सोसायटियों में पानी आपूर्ति के लिए आने वाले टैंकरों का प्रवेश रुक गया।
विज्ञापन

जीएमडीए अधिकारियों ने निगम पर निर्माण कार्य करने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ लिया। इसके चलते सोसायटियों में लोगों के लिए पेयजल संकट खड़ा हो गया। शुक्रवार को अमर उजाला ने ‘विभागों के सड़क खोदने से हजारों लोग रहे प्यासे’ प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद नगर निगम ने शुक्रवार देर रात काम पूरा करते हुए प्लांट का रास्ता खोल दिया। शनिवार सुबह रास्ता खुलने के बाद पानी भरने के लिए टैंकरों का प्रवेश खुलने से सोसायटियों में पानी की आपूर्ति शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वारका एक्सप्रेसवे वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान याशीष यादव ने बताया कि दो सरकारी विभागों में तालमेल के अभाव का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ा। जीएमडीए के एसई ललित अरोड़ा ने बताया कि शनिवार को बसई प्लांट के मुख्यद्वार के आगे का रास्ता खुलने के बाद टैंकरों का प्रवेश शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed