फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अतिक्रमण को नियमित करने के लिए कमेटी गठित

अतिक्रमण को नियमित करने के लिए कमेटी गठित, नियमों के दायरे में किए गए अवैध निर्माण होंगे नियमित

Wed, 29 Aug 2018 09:07 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण को नियमित करने के लिए कमेटी गठित
एडीएम-रिटायर्ड कर्नल विवाद के तूल पकड़ने के बाद शासन स्तर से संज्ञान के बाद प्राधिकरण जाग गया है। प्राधिकरण का यह मानना है कि कई सेक्टरों में मकान मालिकों ने कुछ न कुछ निर्माण कर लिया है। अब प्राधिकरण ने ऐसे अतिक्रमण और अवैध निर्माण को नियमों के तहत नियमित करने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन


प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है जो सेक्टरों के अतिक्रमण का पता लगाएगी। इसके बाद यह जांच की जाएगी कि यहां कितना अतिक्रमण किया गया है। अगर यह अतिक्रमण नियमों के दायरे में आता है तो प्राधिकरण बाजार मूल्य और जमीन की कीमत के आधार पर पैसे वसूलकर निर्माण को नियमित करेगा, लेकिन अगर यह निर्माण नियमों के दायरे से बाहर किया गया है तो इसे तोड़ने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा।
विज्ञापन


कमेटी की बैठक 5 सितंबर को होनी है। इसमें चर्चा के बाद एक राय बनाकर मामले के हल के लिए कवायद शुरू होगी। दरअसल, अगर किसी मकान में अतिरिक्त निर्माण कर लिया गया है तो उसे तोड़ने से पहले नक्शे के आधार पर जांच की जाती है। अगर नक्शे के मुताबिक कोई निर्माण किया गया है तो उसको नियमित करने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद अगर कुछ पाया जाता है तो इस पर कमेटी के फैसले के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed