{"_id":"5b6886964f1c1b827d8b6f8f","slug":"41533576854-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनुस अलवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनुस अलवी
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के
लिए जागरूक करेगी बड्स
नूंह। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से निगम की सीएसआर योजना के अंतर्गत बाल उमंग दृश्य संस्था (बड्स ) के माध्यम से मेवात जिले के तीनों ब्लाकों नूंह, पुन्हाना, तावडू के स्कूलों के छात्रों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता हेतु जागरूक करने व नागरिक की मोबाइल हेल्थ वैन द्वारा इलाज करने की एक पहल की है। इसका औपचारिक उद्घाटन 8 अगस्त को डीआरडीए हॉल नूंह में किया जाएगा।
जानकारी देते हुए पूर्णचंद, जिला प्रबंधक हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग नूंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के प्रबंधक के नारयाण होगें तथा विशिष्ट अतिथि गीता भारती हरियाणा पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम की प्रबंधक निदेशक होगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग जिला प्रशासन सेक्टर स्किल काउंसिल, बड्स तथा महावीर इंटरनेशनल वरिष्ठ अधिकारी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान नि:शुल्क मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें विविध प्रकार की जांच की जाएगी। इसमें महिला रोग, बाल रोग विशेषज्ञ तथा ईएनटी आदि चिकित्सक मौजूद रहेंगे। ब्यूरो
----------------------------------------------------------------------------------------------
सफाई और अतिक्रमण हटाओ अभियान चला
नूंह। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर नूंह नगरपालिका क्षेत्र में पिछले दस दिनों से सफाई अभियान चल रहा है। इसे लेकर सोमवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इससे बरसात के मौसम में भी शहर साफ नजर आने लगा है। नगरपालिका नूंह की चेयरपर्सन सीमा सिंगला ने बताया कि उपायुक्त पंकज कुमार के निर्देशानुसार शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। हाईवे 248 ए, तावडू़ चौक नूंह पर भवन निर्माण सामग्री, रेहडी व अन्य व्यवसाय जो अवैध रुप से चल रहे हैं, उन सभी अतिक्रमण करने वालों को निर्देश दिए हैं और कुछ जगह हटाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों का इस बारे में सूचना दी गई है कि वो अपना सामान जल्द से जल्द वहां से उठा लें अन्यथा उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा तथा भारी जुर्माना व कोर्ट केस भी किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
------------------------------------------------------------
डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए अभियान चलाया
नूंह। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज नूंह खंड के बिरशिका के स्कूल का दौरा किया। वहां लोगों व स्कूली बच्चों को मलेरिया एवं डेंगू से बचाव के लिए जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डा. विमलेश तिवारी ने जानकारी दी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग टीम ने स्प्रे कार्य का निरीक्षण किया और लोगों को मच्छरदानी भी वितरित की गई।
जिला महामारी विशेषज्ञ ने बताया कि मलेरिया की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न गांवों के तालाबों व कुओं में गंबूजिया मछली डाली गई है। ये मछलियां डेंगू व मलेरिया फैलाने वाले मच्छर के लार्वा को खाती है। कहा कि विभाग की टीमें उन जगहों पर जा रही हैं जहाँ इन मछलियों को तालाबों व कुओं में छोड़ने की आवश्यकता है। विभाग द्वारा उन स्थानों पर भी टेमिफोश स्प्रे किया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने सभी ग्रामीणों से आह्वान किया कि गांव आई स्प्रे टीम का सहयोग करें और अपने घरों के आसपास स्प्रे जरूर कराएं। ब्यूरो
फोटो कैप्शन- 1 व 2 जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डा. विमलेश तिवारी गांव बिरशिका में लोगों को मच्छरदानी देते हुए व स्कूल में बच्चों को मलेरिया के प्रति जागरूक करते हुए।