{"_id":"60e743048ebc3e49c4241d39","slug":"41-industries-got-land-1300-will-get-jobs-grnoida-news-noi592357974","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 उद्योगों को मिली जमीन, 1300 को रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41 उद्योगों को मिली जमीन, 1300 को रोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की औद्योगिक भूखंड योजना के जरिये 41 उद्योगों के लिए जमीन मिल गई है। इनके लगने से ग्रेनो क्षेत्र में 160 करोड़ रुपये का निवेश होगा। दो से तीन साल में 1300 लोगों को रोजगार मिलेगा। प्राधिकरण ने 25 मई से 30 जून के बीच योजना लांच की थी। इसमें 186 आवेदन आए थे, जिसमें से 157 आवेदन सही पाए गए। इनके बीच ड्रॉ हुआ। इनमें से 38 भूखंड 905 वर्ग मीटर से 3603 वर्ग मीटर के हैं। इनका ड्रॉ के जरिये आवंटन किया गया, जबकि तीन भूखंड 4061 वर्ग मीटर के हैं, उनका आवंटन साक्षात्कार से किया गया। ये सभी भूखंड सेक्टर ईकोटेक-10 व 11 में स्थित हैं। इन आवेदकों को प्राधिकरण ने कुल 17.50 एकड़ जमीन आवंटित की और इससे प्राधिकरण को करीब 78 करोड़ रुपये की आमदनी होगी।
वहीं, 40 आवेदकों ने एकमुश्त भुगतान का विकल्प चुना है। ड्रॉ के दौरान प्राधिकरण के एसीईओ दीपचंद्र, ओएसडी शिवप्रताप शुक्ला व सचिन कुमार सिंह, जीएम वित्त एचपी वर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले प्राधिकरण ने मंगलवार को पांच बड़ी कंपनियों को जमीन आवंटित की थी। इनको करीब 200 करोड़ रुपये की 62 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। ये कंपनियां दो साल में चालू हो जाएंगी। इनसे 922 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 5700 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने बताया कि जुलाई में ही 46 कंपनियों को जमीन आवंटित की गई है। इनसे करीब 1100 करोड़ रुपये का निवेश और 7000 लोगों को रोजगार का रास्ता खुला है।
गौतमबुद्ध नगर में स्थापित होंगे तीन नए थाने
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में तीन नए थाने खुलेंगे। इसके लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। गृह विभाग की ओर से बताया गया है कि नोएडा के सेक्टर 63, 113 और 126 में नए थाने खोले जाएंगे। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि यह निर्णय शांति व्यवस्था को बेहतर बनाने, अपराधों पर अंकुश लगाने और महिलाओं को अधिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से इन थानों का गठन किया जा रहा है।