फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   41 bonded laborers freed from builder site

बिल्डर साइट से 41 बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया

Sat, 02 Oct 2021 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
41 bonded laborers freed from builder site
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को डेल्टा-1 सेक्टर स्थित बिल्डर साइट से 41 बंधुआ मजूदरों को मुक्त कराया। मुक्त कराए गए सभी मजदूरों की मेडिकल जांच के बार पैतृक गांव भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें से ज्यादातर मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के निवासी हैं। नई दिल्ली स्थित नेशनल कैंपेन कमेटी फॉर इरैडिकेशन ऑफ बांडेड लेबर (एनसीसीईबीएल) के निर्मल गौराना के शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की। इस मामले में बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एनसीसीईबीएल की शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को एडीएम प्रशासन दिवाकर सिंह के निर्देश पर एसडीएम सदर, पुलिस, तहसीलदार सदर व श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुधीर कुमार व सूरजपुर थाना पुलिस के साथ डेल्टा-1 सेक्टर स्थित एक बिल्डर की साइट पर कार्रवाई की। मौके से 41 बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन दिवाकर सिंह ने बताया कि बिल्डर ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 सेक्टर में एक साइट का निर्माण करा रहा है। यहां बीते कुछ दिनों से मजदूरों से काम कराया जा रहा था। शिकायत मिली थी कि यहां मजदूरों को बंधुआ बनाकर काम कराया जा रहा है। मामले में प्रशासन और पुलिस की टीम ने कार्रवाई कर 41 मजदूरों को मुक्त कराया गया। अधिकांश मजदूर मध्य प्रदेश के अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं। जिन्हें गांव भेजने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं बिल्डर के खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed