फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   400 Aadhar card found in garbage

कबाड़ में मिले 400 से अधिक आधार कार्ड

Sun, 06 Jun 2021 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
400 Aadhar card found in garbage
कबाड़ में मिले आधार कार्ड।
नोएडा। सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र के एक कॉल सेंटर के पास कूड़े में 400 से अधिक आधार कार्ड और कई लोगों के पासपोर्ट साइज के फोटो सहित अन्य सामान पड़ा मिला है। आला अधिकारियों ने मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, अभी किसी ने कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी है। पुलिस को अंदेशा है कि आधार कार्ड व अन्य सामान का गलत इस्तेमाल किया गया है। खुफिया विभाग ने भी पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

दरअसल, शनिवार को एक व्यक्ति कबाड़ बीनते हुए सेक्टर-58 में स्थित कॉल सेंटर के पास पहुंचा तो वहां पर कूड़ा पड़ा था। कूड़ा जब रिक्शा में डाला तो उसमें से एक थैली फट गई और आधार कार्ड नीचे गिर गए। यह देखकर एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की तो 400 से अधिक आधार कार्ड और करीब एक हजार पासपोर्ट साइज फोटो के अलावा कुछ कंपनियों के आईकार्ड व कुछ मुहर समेत अन्य कई दस्तावेज मिले। पुलिस ने आला अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया। अधिकारियों ने किसी बड़ी आर्थिक घटना की आशंका व्यक्त करते हुए तुरंत गंभीरता से जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने आसपास की कंपनियों से पूछताछ की, लेकिन कई कंपनियां कोविड व कई कंपनी शनिवार होने के कारण बंद थीं। बड़ी बात यह है कि सेक्टर-58 में कई कॉल सेंटर हैं और आधार कार्ड भी एक कॉल सेंटर के पास से ही बरामद हुए हैं। नोएडा में कॉल सेंटर पहले से ही धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा में लिप्त रहे हैं। ऐसे में अधिकारियों को संदेह है कि इतनी संख्या में आधार कार्ड मिलना किसी खतरे की आशंका है।
विज्ञापन

कई राज्य और जिलों के निवासियों के हैं कार्ड
सेक्टर-58 में कबाड़ में मिले सभी आधार कार्ड प्लास्टिक के हैं। किसी निजी कंपनी ने अपने हित के लिए बनवाया होगा। ये यूपी, हरियाणा, मध्यप्रदेश और बिहार के निवासियों के है। सबसे अधिक आधार कार्ड यूपी और हरियाणा के हैं। इनमें बांदा, चित्रकूट, इटावा, हाथरस, बदायूं, गोंडा, नोएडा, अमरोहा, गाजियाबाद और मेरठ के कार्ड शामिल हैं। जबकि हरियाणा में फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, बल्लभगढ़ आदि के अलावा कई जिलों के आधार कार्ड पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया विभाग ने भी शुरू की जांच
कबाड़ में मिले आधार कार्ड की सूचना कॉलर ने एलआईयू के अधिकारियों को भी दी। अधिकारियों ने इंस्पेक्टर पारुल पूनिया को मामले की जानकारी करने के निर्देशदिए। एलआईयू इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रकरण की जानकारी मिली है। संबंधित थाना प्रभारी से प्रकरण की सूचना मांगी है। सूचना के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
आधार कार्ड में संशोधन कराने में लग जाते हैं कई माह
यदि किसी आम व्यक्ति को आधार कार्ड में नाम, पता अथवा कोई अन्य जानकारी जुड़वानी हो या संशोधन कराना हो तो उनको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ता हैऔर इस प्रक्रिया में महीनों गुजर जाते हैं, लेकिन इतनी संख्या में आधार कार्ड एक स्थान पर मिलना और फिर कबाड़ में फेंकने का सीधा अर्थ है कि उनका गलत प्रयोग करके नष्ट करने के लिए फेंक दिया गया है।

400 से अधिक आधार कार्ड व एक हजार से अधिक फोटो, कुछ मुहर व कई कंपनियों के आईकार्ड बरामद हुए हैं। इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। संभावना है कि किसी कॉल सेंटर या बीपीओ अथवा किसी कंपनी द्वारा इनका गलत प्रयोग किया गया होगा।
- रजनीश वर्मा, एसीपी द्वितीय नोएडा जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed