Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   40 percent of people on Earth suffer from eye irritation

Noida News: आंखों में जलन और सांस के मरीजों की संख्या 40 फीसदी बढ़ी

Tue, 10 Nov 2026 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
40 percent of people on Earth suffer from eye irritation
पटाखों से निकलने वाले जहरीले कण से लोगों का स्वास्थ्य हो रहा प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। दिवाली के बाद शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रेड जोन में पहुंचने के कारण लोगों की सेहत पर इसका असर दिखने लगा है। अस्पतालों में आंखों में एलर्जी, जलन और सांस लेने में परेशानी की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में करीब 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। सबसे अधिक मरीज छाती और सांस से जुड़ी समस्याओं को लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार, दिवाली के बाद लगातार हवा में मौजूद धूल, धुआं और पटाखों से निकलने वाले जहरीले कण लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहे हैं। वहीं ग्रेटर नोएडा के जिम्स में भी यही स्थिति रही।

चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. मोहम्मद शोएब ने बताया कि पिछले सप्ताह में छाती से संबंधित समस्याओं के 78 मरीज ओपीडी में पहुंचे थे, जबकि मंगलवार को सिर्फ 110 मरीज जांच कराने आए। इनमें करीब 70 प्रतिशत मरीजों में प्रदूषण से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलीं। सबसे अधिक 20 से 50 वर्ष की उम्र के मरीज थे। इन्हें सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, भारीपन और दबाव जैसी शिकायतें थीं। कुछ मरीजों को खांसी और गले में जलन की समस्या भी थी। वहीं, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सामान्य दिनों में आंखों की रोशनी कम होने और दूसरी समस्याओं के मरीज अधिक आते हैं, लेकिन मंगलवार को आंखों में एलर्जी की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या भी काफी रही। प्रदूषण के कारण आंखों में लालिमा, खुजली, जलन, पानी आना और सूखापन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसमें भी करीब 40 प्रतिशत मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन

जिम्स में पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. रॉबिन भाटी ने बताया कि प्रदूषित हवा में मौजूद पीएम 2.5 और पीएम 10 के सूक्ष्म कण फेफड़ों तक पहुंचकर श्वसन तंत्र में सूजन पैदा करते हैं। इसका सीधा असर उन मरीजों पर पड़ता है, जिनके फेफड़े पहले से कमजोर हैं। अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों में सांस लेने में परेशानी, रात के समय खांसी, सीने में भारीपन और घरघराहट जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कुछ मरीजों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार अपनी दवाओं और उपचार में बदलाव की जरूरत भी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सावधानियां बरतें
- सुबह और देर शाम प्रदूषण का स्तर अधिक होने पर बाहर निकलने से बचें।
- बाहर जाते समय अच्छी गुणवत्ता वाला एन-95 मास्क पहनें।
- आंखों में जलन होने पर उन्हें साफ पानी से धोएं और बार-बार हाथों से न रगड़ें।
- घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें।
- खुले में व्यायाम और दौड़ने से बचें। घर के अंदर हल्का व्यायाम करें।
- सांस लेने में अधिक परेशानी, सीने में दर्द या आंखों में लगातार जलन होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed