फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   40% of food samples failed standards in August

Noida News: अगस्त में खाद्य पदार्थों के 40% नमूने मानकों पर फेल

Wed, 10 Sep 2025 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
40% of food samples failed standards in August
खाद्य विभाग को मिली बेकरी उत्पाद, मसाले, चाय व अन्य नमूनों की जांच रिपोर्ट
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों में कमी आई है जहां हर माह 60 प्रतिशत से अधिक नमूने मानकों पर फेल हो रहे थे। वहीं, अगस्त में केवल 40 प्रतिशत नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। इनमें मसाले, बेकरी उत्पाद और अन्य खाद्य पदार्थ शामिल हैं।



सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि अगस्त में 25 नमूनों की जांच रिपोर्ट मिली हैं। इनमें से 10 नमूनों की जांच मानकों पर खरी नहीं उतरी। सभी में मिलावट मिली है। इनमें ज्यादातर तैयार खाद्य पदार्थों के नमूने शामिल हैं। एक नमूना कंफेक्शनरी और दो नमूने मसाले के हैं जो नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। उनके खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, एक अप्रैल से अगस्त तक 334 नमूनों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें से 194 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। इनमें 149 नमूनों की रिपोर्ट मानक से नीचे है जबकि 40 नमूने असुरक्षित मिले हैं। वहीं, 5 नमूनों में पैकिंग के नियमों का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed