फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   4-year-old sister mistook water for 8-month-old brother to drink diesel, died

4 साल की बहन ने पानी समझ 8 माह के भाई को डीजल पिलाया, मौत

Fri, 24 Jun 2022 02:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
4-year-old sister mistook water for 8-month-old brother to drink diesel, died
नोएडा। छिजारसी गांव में हृदय विदारक घटना में चार साल की बच्ची ने आठ माह के भाई को पानी समझकर डीजल पिला दिया। इससे बच्चे की तबीयत खराब हो गई। अस्पताल में बुधवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने घर पर बोतल में डीजल रखा हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र के छिजारसी कॉलोनी निवासी लवकुश एक फैक्ट्री में काम करते हैं। मूलरूप से हरदोई निवासी लवकुश ने किसी काम के लिए घर पर बोतल में डीजल रखा हुआ था। सोमवार रात घर में सभी लोग मौजूद थे। रात में आठ माह का बेटा कृष्णा रोने लगा तो चार साल की बहन ने पानी समझकर डीजल कृष्णा को पिला दिया। इससे बच्चा तेज आवाज में रोने लगा। परिजनों ने बच्चे को चाइल्ड पीजीआई में भर्ती करवाया जहां तीन दिन से उसका इलाज चल रहा था। बुधवार रात को इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed