फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   4-year-old girl injured by sub-inspector's car

ग्रेटर नोएडा: ईद की नमाज अदा कर लौट रहे उपनिरीक्षक की कार से चार वर्षीय बच्ची घायल, अस्पताल में भर्ती

Sat, 07 Jun 2025 11:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 07 Jun 2025 11:52 AM IST
सार

नमाज अदा कर लौट रहे उपनिरीक्षक की कार की चपेट में आकर चार वर्षीय बच्ची इल्फा गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
4-year-old girl injured by sub-inspector's car
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

दादरी के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर छिड़ौली गांव में शनिवार को ईद उल अजहा की नमाज के बाद उस समय अफरातफरी मच गई, जब नमाज अदा कर लौट रहे उपनिरीक्षक की कार की चपेट में आकर चार वर्षीय बच्ची इल्फा गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को उपचार के लिए मोहन स्वरूप अस्पताल, जीटी रोड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन


बादलपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक ईद की नमाज अदा कराने शादीपुर छिड़ौली गांव पहुंचे थे। नमाज के बाद जब वे अपनी कार से लौट रहे थे, तभी इल्फा नामक बच्ची उनकी कार के सामने आ गई और वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई।
विज्ञापन


घटना होते ही उपनिरीक्षक ने तुरंत कार रोक दी और स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। बच्ची के परिजन भी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए। तुरंत घायल को उठाकर मोहन स्वरूप अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे निगरानी में रखा गया है। सूचना मिलते ही एडिशनल डीसीपी भी अस्पताल पहुंचे और बच्ची के परिजनों से बात कर चिकित्सीय स्थिति की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है और बच्ची के परिजनों से बातचीत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed