{"_id":"5f0b1ae88ebc3e6352058b91","slug":"4-new-corona-patient-noida-news-noi5228519142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 4 नए संक्रमित, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 4 नए संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन
जिले में 4 नए कोरोना संक्रमित मिले, एक की मौत
नूंह। जिले में रविवार को कोरोना के चार नए मामले सामने आए, वहीं नूंह निवासी एक 55 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत भी हुई है। जिले में कोरोना से मौत का यह तीसरा मामला है। वहीं अब मरीजों की संख्या 322 पहुंच गई है जबकि पांच मरीज स्वस्थ हुए।
नूंह निवासी एक 55 वर्षीय व्यक्ति को 20 जून को कोरोना संक्रमित पाया गया था। वह काफी समय तक नलहड मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। लेकिन यहां पर इलाज के दौरान कोरोना रिपोर्ट बार-बार पॉजीटिव आ रही थी। परिजनों ने एक सप्ताह पूर्व गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन रविवार की सुबह हार्टअटैक से उसकी मौत हो गई। जिले में कोरोना से मौत का यह तीसरा मामला है। इससे पूर्व पांच व दस जुलाई को ़दो बुजुर्गों की कोरोना से मौत हुई थी। वहीं रविवार को चार नए मामलों में फिरोजपुर झिरका से 3 व राठीवास गांव से एक मामला सामने आया है। सिविल सर्जन डॉ. जेएस पुनिया व डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर अरविंद ने कहा कि विभाग की टीम जिले के गांवों व शहरों में जांच कर रही है। कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है। जिससे बढ़ते कोरोना के संक्रमण को कम किया जा सके। जिले में कोरोना के अब 83 एक्टिव मरीज हैं जबकि 236 मरीज ठीक हो गए हैं। जिले में अब तक 10,192 लोगों को निगरानी में रखा जा चुका है, जिनमें से 8853 लोगों का समय पूरा हो चुका है। 1339 लोग अभी भी निगरानी में हैं। अब तक 9181 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 8740 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 83 की रिपोर्ट आनी बाकी है।