{"_id":"61ae638026db5a356214c92f","slug":"4-including-chief-fire-officer-got-fire-service-gallantry-medal-noida-news-noi6198710172","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित 4 को मिला फायर सर्विस गैलेंट्री पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित 4 को मिला फायर सर्विस गैलेंट्री पदक
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
अग्नि सेवा पदक से सम्मानित एफएसओ माम चंद बड गुर्जर
Link Copied
नोएडा। जिले के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह, अग्निशमन अधिकारी मामचंद बडगूजर, लीडिंग फायरमैन रामेश्वर सिंह और फायर सर्विस चालक सत्येंद्र कुमार भाटी को राष्ट्रपति प्रदत्त वीरता के लिए अग्निशमन सेवा पदक (फायर सर्विस मेडल फॉर गैलेंट्री) प्रदान किया गया। सोमवार को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने वीरता पदक से सम्मानित किया।
विज्ञापन
वर्ष 2018 में नोएडा सेक्टर 93ए स्थित पार्श्वनाथ सोसाइटी में आग लग गई थी। सोसाइटी की छठी मंजिल पर सात लोग फंस गए थे। तब मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में चारों ने अपनी जान की बाजी लगाते हुए आग और धुएं में घिरे 7 लोगों को बचाया था। इसमें चारों ने अद्वितीय साहस और कर्तव्य परायणता का परिचय दिया था। इसके लिए राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस 2020 पर पदक देने की घोषणा की थी, लेकिन महामारी की वजह से पदक नहीं दिया जा सका था।
अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित सीएफओ अरुण कुमार सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।