{"_id":"5f7b5bff8ebc3e9ba96a6fb9","slug":"4-crooks-who-rob-passers-by-arrested-mewat-news-noi5406087115","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरों को लूटने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीरों को लूटने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
राहगीरों को लूटने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार
पुन्हाना। रास्ता रोककर हथियारों के बल पर राहगीरों को लूटने वाले चार बदमाशों को पुन्हाना सीआईए ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक मोटर साइकिल, दो लोहे की रॉड आदि बरामद किए हैं।
अपराध जांच शाखा प्रभारी एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि रविवार रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि 4 युवक टुंडलाका गांव के पास राहगीरों को लूटने का प्रयास कर रहे हैं। सीआईए ने तुरंत दबिश देकर चारों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सरजीत पुत्र रावा, सकील पुत्र अयूब, तैयब पुत्र सुलेमान निवासी थलचना, जुरहेडा, जिला भरतपुर राजस्थान व केशव पुत्र रामप्रसाद निवासी सहशन जिला भरतपुर राजस्थान बताया। आरोपियों ने गुरुग्राम, नूंह व अन्य जिलों में करीब 3 दर्जन चोरी व लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है।