फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   4 arrest in gold robbery

एक किलो सोना लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार-

Wed, 29 May 2019 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
4 arrest in gold robbery
एक किलो सोना लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। फेज-2 की गोल्ड एक्सपोर्ट कंपनी के दो कर्मचारियों से एक किलो सोना लूटने वाले चार बदमाशों को दादरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात का मास्टर माइंड फेज टू की दूसरी कंपनी में काम करता था। उसने लूट के लिए दो साथियों की मदद ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 लाख रुपये और 400 ग्राम सोना बरामद किया है। बदमाशों के पास से पिस्टल और तमंचा भी मिला है। आरोपियों की पहचान दादरी के बढ़पुरा निवासी विकास, भूपेंद्र उर्फ गोली, दादरी ठाकुरान मोहल्ला निवासी इसरार और दादरी पंजाबी मोहल्ला निवासी अश्वनी के रूप में हुई। अश्वनी सर्राफ है।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि 20 मई की शाम को फेज-दो कोतवाली क्षेत्र के एनएसईजेड सेक्टर-82 स्वर्णिम विहार सोसायटी के पास दिव्या क्रिएशन कंपनी के दो कर्मचारियों से कंपनी की कार लूटी गई थी। कार में प्रोडक्शन मैनेजर और चालक एक किलो सोना लेकर ओखला स्थित दूसरी यूनिट जा रहे थे। दोनों सोसायटी के पास एक खोखे पर सामान लेने रुके तो उसी समय बाइक सवार बदमाश कार लूटकर भाग गए। दोनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के डर से बदमाश कुछ ही दूरी पर कार छोड़कर फरार हो गए। हालांकि, शुरुआती जांच में कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही थी। एसएसपी ने बताया कि सोमवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि बदमाश विशाल मंदिर दादरी के पास सोना बेचकर रुपये आपस में बांट रहे हैं। इसी दौरान दादरी कोतवाली प्रभारी समेत अन्य अफसरों ने चारों को दबोच लिया।
विज्ञापन

गेट पर खड़े होकर जुटाई जानकारी
विकास एनएसईजेड स्थित ऑटो मोबाइल पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में काम करता था। वह अक्सर एनएसईजेड के गेट पर खड़ा हो जाता था। इस गेट पर बाहर जाने वाले सामानों का डिस्पैच चालान बनता है। विकास को पता चला कि दिव्या क्रिएशन कंपनी दिल्ली स्थित दूसरी ब्रांच के लिए का सोना भेजती है। जिसके बाद उसने लूट की योजना बना डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की लापरवाही ने काम बनाया आसान
लूट वाले दिन विकास एनएसईजेड गेट पर खड़ा रहा। वहीं, जब कर्मचारी कार से सोना लेकर निकले तो विकास ने तुरंत साथियों को फोन से सूचना दे दी। दोनों बदमाशों ने हथियार का प्रयोग कर लूट की योजना बनाई थी। मगर चालक और कर्मचारी की लापरवाही ने दोनों का काम आसान कर दिया। दरअसल, दोनों कर्मचारी एक खोखे पर सामान लेने रुके और कार में चाबी लगाकर छोड़ दी। पुलिस ने बताया कि इसरार शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। हालांकि अब वह एक पैथलॉजी में काम करता है। जबकि भूपेंद्र दूधिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed