फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   4.13 crore liquor was gobbled up in New Year's party

नववर्ष की पार्टी में गटक गए 4.13 करोड़ की शराब

Sun, 03 Jan 2021 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
4.13 crore liquor was gobbled up in New Year's party
नववर्ष की पार्टी में गटक गए 4.13 करोड़ की शराब
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिले के लोगों ने वर्ष 2020 की बुरी यादों को पीछे छोड़कर नए साल का स्वागत किया। नववर्ष की पूर्व संध्या पर 4.13 करोड़ रुपये की शराब लोग गटक गए। सबसे अधिक अंग्रेजी शराब की मांग रही। पिछले साल के मुकाबले इस बार 1.38 करोड़ रुपये की अधिक शराब खरीदी गई।

जिले में 31 दिसंबर को लोगों ने कुल 4.13 करोड़ की शराब खरीदी गई। इसमें 2.32 करोड़ रुपये की अंग्रेजी, 46 लाख की बीयर और 1.35 करोड़ की देशी शराब शामिल रही। जिला आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नववर्ष पर सबसे अधिक मांग अंग्रेजी शराब की रही। सर्दी के कारण बीयर की बिक्री कम हुई। कोरोना के कारण लोग आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन नववर्ष के जश्न पर आर्थिक मंदी का असर नहीं दिखा। लोगों ने जमकर जाम छलकाए। वर्ष 2020 के स्वागत में कुल 2.75 करोड़ की शराब बिकी थी।
विज्ञापन

इस बार सख्ती के साथ अवैध शराब की तस्करी को रोका गया। जिसका असर सरकारी दुकानों की बिक्री पर पड़ा। पिछले साल के मुकाबले इस नववर्ष पर ज्यादा शराब बिकी।
- राकेश बहादुर सिंह, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed