फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   36 hours waterless fast will start from today with Kharna

Noida News: खरना के साथ आज से शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

Sat, 18 Nov 2023 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
36 hours waterless fast will start from today with Kharna
खरना के साथ आज से शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत
विज्ञापन


सूर्य उपासना का महापर्व
नहाय-खाय के साथ छठ पूजा प्रारंभ, घरों में गूंजते रहे छठ मइया के गीत

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। नहाय-खाय के साथ सूर्य उपासना का छठ महापर्व शुक्रवार से प्रारंभ हो गया। व्रतधारियाें ने सबसे पहले अपने घरों की सफाई की। चना दाल, चावल और लौकी की सब्जी का प्रसाद बनाया। भगवान सूर्य और षष्ठी देवी की पूजा कर व्रतधारियाें ने प्रसाद ग्रहण किया, फिर परिजनों और पड़ोसियों को वितरित किए। इस दौरान घरों में छठ मइया के गीत गूंजते रहे। शनिवार को खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा।
महापर्व के लिए सेक्टरों और सोसाइटियों में 100 से अधिक कृत्रिम घाट तैयार हो रहे हैं। प्रवासी महासंघ के सहयोग से नोएडा स्टेडियम में शहर में सबसे बड़ा छठ घाट बन रहा है। यहां अर्घ्य देने के लिए हजारों व्रतधारी जुटेंगे। 19 और 20 नवंबर को सामूहिक रूप से कई बड़े आयोजन होंगे।
विज्ञापन

सेक्टर-74 स्थित केपटाउन सोसाइटी की केपटाउन छठ पूजा समिति के सदस्य आनंद कुमार ने बताया कि सोसाइटी के स्विमिंग पूल को घाट बनाया गया है।समिति के सदस्य हिमांशु झा बताते है कि खरना पर चावल और गुड़ की खीर वितरित की जाएगी। इस बार संध्या अर्घ्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सेक्टर-82 निवासी महाकाली देवी बताती हैं कि वह बीस वर्षों से नोएडा में छठ मना रही हैं। आदर्श छठ पूजा समिति नोएडा के अध्यक्ष आकाश चौधरी बताते हैं कि इस वर्ष सेक्टर-62 में बड़ा घाट बन रहा है। रविवार को गंगाजल से घाट भरा जाएगा। वहीं, अखिल भारतीय प्रवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा बताते हैं कि सेक्टर-75 में छह सालों से छठ महोत्सव का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
घाटों में डालेंगे गुलाब जल और पंखुड़ियां
शहर में कई जगह घाटों में गंगाजल के साथ ही गुलाब जल और गुलाब की पंखुड़ियों भी डाली जाएंगी। व्रतियों की सुविधा के लिए सेक्टर-62 स्थित छठ घाट पर 19 नवंबर की रात को रुकने की भी व्यवस्था की गई है। प्राधिकरण के सीईओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को गंगाजल की आपूर्ति बेहतर करने और घाटों पर पानी के टैंक और निर्माण के निर्देश दिए हैं। नोएडा में 50 के करीब घाट प्राधिकरण के सहयोग से बनाए गए हैं।

---
पूजा सामग्री से सजे बाजार

बाजारों में पूजा सामग्रियों के साथ कपड़ों की भी खरीदारी हो रही है। पूजा सामग्री के लिए शहर में नारियल, गागर, गन्ना, केला, सेब, अमरूद, मूली, कच्ची हल्दी, अदरक, टोकरा, सूप, टाब, शकरकंदी, सब्जियां आदि चीजों की बिक्री हो रही है।

---
17 वर्ष की उम्र से ही निर्जला का व्रत कर रही हूं। नोएडा में रहते हुए 24 वर्ष हो गए हैं। यहां भी धूमधाम से महापर्व मनाते हैं। कई सालों से छठ के अवसर पर गाने भी लिख रही हूं। - रीता ठाकुर, सेक्टर-12 निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed