{"_id":"5f061d618ebc3e63b42d84c4","slug":"3500-buyers-will-found-villa-in-amrpali-dream-valley-project-noida-news-noi5221288120","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम्रपाली ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में 3500 को मिलेगा विला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम्रपाली ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में 3500 को मिलेगा विला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में आम्रपाली के ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में विला का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। एनबीसीसी से टेंडर मिलने के बाद मैसर्स ईश्वर सिंह एंड एसोसिएट्स कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बुधवार से काम शुरू कर दिया। कंपनी को 18 माह में निर्माण कार्य पूरा करना होगा। इसके बाद प्रोजेक्ट के 3500 खरीदारों को विला पर कब्जा मिलेगा।
खरीदार केके कौशल ने बताया कि वर्ष 2010 में बिल्डर ने आम्रपाली ड्रीमवैली प्रोजेक्ट लांच किया था। प्रोजेक्ट में करीब 3500 विला और 8500 के करीब हाईराइज फ्लैट हैं। वर्ष 2013 में कब्जा देने का वादा किया गया था, लेकिन बिल्डर इसे पूरा नहीं कर सका। इसके बाद बिल्डर ने वर्ष 2015 तक कब्जा देने का वादा किया। वर्ष 2017 तक कब्जा नहीं मिलने के बाद खरीदार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। सुप्रीम कोर्ट ने एनबीसीसी को निर्माण पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी। एनबीसीसी ने ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए तीन टेंडर निकाले। इनमें से एक टेंडर विला को पूरा करने का था जो ईश्वर सिंह एंड एसोसिएट्स कंस्ट्रक्शन को मिला। टेंडर 163.83 करोड़ रुपये में मिला है। प्रोजेक्ट के बाकी निर्माण को पूरा करने का टेंडर 30 जुलाई को निकलेगा।
धोनी की विश्व विजेता टीम को विला देने का किया था वादा
वर्ष 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीता था। इसके बाद आम्रपाली ने पूरी टीम को ड्रीमवैली प्रोजेक्ट में विला देने की घोषणा की थी। खरीदारों ने बताया कि यह वही प्रोजेक्ट है, लेकिन अब खिलाड़ियों को विला मिलेगा या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। कुछ माह पहले क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी एक ट्वीट कर बिल्डर के बारे में टिप्पणी की थी।