फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   34 new Corona case, 34 recovered

कोरोना के 34 नए मामले, 34 हुए स्वस्थ

Fri, 23 Apr 2021 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
34 new Corona case, 34 recovered
नूंह। जिले में कोरोना संक्रमण धीरे धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। शुक्रवार को तीसरे दिन भी कोरोना से जिले में एक मौत हुई। इसके अलावा कोरोना के 34 नए केस भी सामने आए। हालांकि इस बीच 34 लोग स्वस्थ भी हुए। शुक्रवार को कोरोना से पिनगवां के वार्ड दो निवासी 67 वर्षीय एक बुजुर्ग ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ा। उक्त बुजुर्ग को परिजनों ने इलाज के लिए 13 अप्रैल को भर्ती कराया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में 34 नए मामलों में नलहड़ मेडिकल कॉलेज में 9, नूंह में 4, तावडू में 8, पुन्हाना में 2 के अलावा मरोड़ा, पढ़ैनी, सेवका, गोधोला, पथरेड़ी, मांडीखेड़ा, उजीना, संगेल, दादू, पिनगवां व शाहचौखा में एक-एक संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना के 201 एक्टिव मरीज हैं। यह संख्या पहली बार यहां तक पहुंची है। जिले में अभी 2636 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

अभी भी जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 800 मरीजों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह नमूनें आरटीपीसीआर एवं रेपिड एंटीजन टेस्टिंग किट द्वारा लिए जा रहे हैं। विभाग ने अभी भी लोगों को कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए मास्क लगाना, बार-बार साबुन से हाथ धोना और 2 गज की दूरी बना कर रखने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना के 2031 मामले सामने आए हैं। वहीं, अब तक 1796 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं कोरोना से जिले में अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 60477 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 56097 लोगों का निगरानी में रखने का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 4380 लोग अंडर सर्विलांस पर हैं। अब तक 228032 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं जिनमें से 2,22,728 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed