फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   34 illegally constructed houses in Laxmanganj will be demolished.

Noida News: लक्ष्मणगंज में अवैध रूप से बने 34 मकान होंगे ध्वस्त

Sun, 26 Oct 2025 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
34 illegally constructed houses in Laxmanganj will be demolished.
चंदौसी(संभल)। मोहल्ला लक्ष्मणगंज में पालिका की साढ़े छह बीघा जमीन पर अवैध रूप से बने 34 मकानों को ध्वस्त किया जाएगा। हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद मंडलायुक्त ने नगर पालिका को अवैध रूप से बने मकानों को ध्वस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं आदेश जारी होने के बाद पालिका प्रशासन अब मकानों को ध्वस्त करने की तैयारी में जुट गया है। ईओ के मुताबिक सोमवार से अनाउंसमेंट करा कर 24 घंटे में मकानों को खाली करने की मोहलत दी जाएगी। इसके बाद मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पालिका इसी भूमि पर बनी रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद को पहले ही ध्वस्त किया जा चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि मार्च 2025 में लक्ष्मणगंज में नगर पालिका की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीएम राजेंद्र पैंसिया के निरीक्षण के बाद कार्रवाई शुरू हुई थी। 18 मार्च को तत्कालीन तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच कर पैमाइश कराई थी। जांच में पालिका की साढ़े छह बीघा जमीन पर एक मस्जिद व 34 मकान अवैध रूप से बने पाए गए। इसके बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए तहसील प्रशासन ने मस्जिद समेत मकान स्वामियों को नोटिस देकर साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा था।
विज्ञापन

मकान स्वामियों ने अपने-अपने मकान का बैनामा तहसील अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। इनमें कुछ मकान प्रधानमंत्री आवासीय योजना के अंतर्गत बने हुए थे। मकान स्वामियों ने अफसरों को बताया था कि उन्होंने यहां प्लाॅट खरीदे थे। इसके बैनामे भी उनके पास हैं। वहीं प्लाॅटिंग कर जमीन बेचने वालों में चार लोगों के नाम प्रकाश में आए थे। पूरे प्रकरण की जांच के बाद तहसील प्रशासन ने नगर पालिका को रिपोर्ट सौंप दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं यहां अवैध रूप से बने 34 मकानों के स्वामी हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने 14 जुलाई को सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं को एक सप्ताह के भीतर अपने-अपने प्रत्यावेदन मंडलायुक्त और जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। साथ ही मंडलायुक्त को अपने स्तर पर निष्पक्ष जांच कर आगामी छह सप्ताह के अंदर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
वहीं मंडलायुक्त ने पालिका की उसकी भूमि पर अवैध रूप से बने 34 मकानों को ध्वस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं आदेश के बाद पालिका भी अब मकानों को ध्वस्त करने की तैयारी में जुट गई है। सोमवार को पालिका की ओर से अनाउंसमेंट करा कर मकानों को खाली करने की नसीहत दी जाएगी। इसके बाद बुलडोजर से मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

-----------
जून माह में ध्वस्त कर दी गई थी रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद
नगर के मोहल्ला लक्ष्मणगंज में पालिका की 06 बीघा भूमि पर अवैध रूप से बने 34 मकानों के साथ एक रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद भी थी। पूर्व में एसडीएम ने मस्जिद को ध्वस्त करने के आदेश कर दिए थे। हालांकि आदेश के बाद मस्जिद की देखरेख कर रहे लोगों ने खुद ही मस्जिद को ध्वस्त करने की मोहलत मांगी और मजदूर बुला कर मस्जिद को ध्वस्त करना शुरू कर दिया था। वहीं मस्जिद को खुद ध्वस्त करने में देरी होने पर 24 जून को पालिका ने बुलडोजर से मस्जिद को जमींदोज कर दिया था।

--------
वर्जन:
लक्ष्मणगंज में पालिका की भूमि पर अवैध रूप से बने मकानों को ध्वस्त करने के आदेश हो चुके हैं। मंडलायुक्त ने आदेश जारी किए हैं। रविवार को अवकाश का दिन है। जिससे सोमवार को क्षेत्र में अनाउंसमेंट करा कर मकान स्वामियों को 24 घंटे में मकानों को खाली करने की मोहलत दी जाएगी। इसके बाद ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की शुरू की जाएगी।
-धर्मराज राम, ईओ, नगर पालिका परिषद चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed