फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   32 candidates could not even save the bail

जमानत भी नहीं बचा पाए 32 प्रत्याशी

Fri, 11 Mar 2022 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
32 candidates could not even save the bail
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभों सीटों पर चुनाव लड़े 39 प्रत्याशियों में से 32 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। चुनाव आचार संहिता के मुताबिक कुल मतदान का छठवां हिस्सा प्राप्त न करने वाले प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाती है। दादरी विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 3,53,777 मत पड़े। यहां 58,963 वोट से कम पाने वाले बसपा से मनबीर सिंह(40456), कांग्रेस से दीपक भाटी चोटीवाला(5392) के साथ-साथ 12 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन

नोएडा सीट पर 348228 मत पड़े थे। विधायक पंकज सिंह ने 244319 मत पाकर विजयश्री हासिल की। यहां 58038 मत से कम मत पाने वाले बसपा के कृपाराम शर्मा (16267), कांग्रेस से पंखुड़ी पाठक (13494) समेत 11 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। केवल सपा के सुनील चौधरी 62806 वोट लेकर जमानत बचा पाए।
विज्ञापन

वहीं, जेवर विधानसभा सीट पर 231959 मत पड़े। यहां 38660 मत से कम मत पाने वाले 9 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। भाजपा के अलावा रालोद प्रत्याशी अवतार भड़ाना (60890) और बसपा प्रत्याशी नरेंद्र कुमार (42256) ही जमानत बचा पाए। कांग्रेस से मनोज (3200) और आप से पूनम (596) समेत 9 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed