फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   खुले पैनल बॉक्स दे रहे है हादसों को न्यौता

खुले पैनल बॉक्स दे रहे है हादसों को न्यौता

Sun, 10 Mar 2019 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
खुले पैनल बॉक्स दे रहे है हादसों को न्यौता
कोना
विज्ञापन



डेल्टा दो में समस्याओं का अंबार, निवासी परेशान
खुले पैनल बॉक्स से हादसे का डर, स्ट्रीट लाइटें खराब, कुत्तों का भी आतंक, अधिकारी नहीं करते सेक्टर का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा दो में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। बिजली के पैनल बॉक्स खुले पड़े है। 25 प्रतिशत स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। सामुदायिक केंद्र की स्थिति बेहद खराब है। लावारिस पशुओं को जमघट लगा रहता है। लोगों को कहना है कि प्राधिकरण के अफसरों ने लंबे समय से सेक्टर का दौरा भी नहीं किया है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि सबसे ज्यादा 18 मीटर रोड पर अंधेरा छाया रहता है। खुले पैनल बॉक्स से कभी भी हादसा हो सकता है। पार्कों की दीवार टूट चुकी है। पार्कों में पशु घुस जाते हैं। ये पार्क को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। आए दिन किसी ना किसी को शिकार बना रहे हैं। सेक्टर की चारदीवारी भी जगह-जगह से टूटी पड़ी है। गंदगी जमा रहती है। सीवर जाम है। प्राधिकरण ने सुरक्षाकर्मी भी हटा लिए है। गेट टूटा चुका है। बिजली कनेक्शन भी कट चुका है। सामुदायिक केंद्र में कार्यक्रम करने वाले लोगों को जनरेटर का प्रयोग करना पड़ रहा है। सेक्टर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। प्राधिकरण से लगातार शिकायत की जा रही है, लेकिन अफसरों की समस्याओं का समाधान करने में रुचि नहीं है।
विज्ञापन


हर माह प्राधिकरण के अफसर सेक्टर का दौरा करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। समस्याओं को लेकर बार-बार शिकायत की जा रही है, लेकिन प्राधिकरण पर कोई असर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद भाटी, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए डेल्टा दो

सेक्टर में लावारिस कुत्तों और गायों की संख्या बढ़ती जा रही है। गायों ने पार्कों को बदहाल कर दिया है। कुत्तों के डर से लोग घर से नहीं निकलते। प्राधिकरण को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए।’
सतेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष, आरडब्ल्यूए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed