फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   फोनरवा बैठक-------------

फोनरवा बैठक-------------

Sun, 18 Nov 2018 01:19 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
फोनरवा बैठक-------------
फोटो
विज्ञापन


स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति प्रशासन गंभीर : जिलाधिकारी
फोनरवा की प्रशासन संग बैठक, हर रविवार सफाई अभियान चलाने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-35 में ‘स्वच्छ नोएडा सुरक्षित नोएडा’ के तहत साफ सफाई और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन, प्राधिकरण के अधिकारियों ने फोनरवा और आरडब्ल्यूए संग बैठक की। इस दौरान अधिकारियों ने प्रयास तेज करने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी बी एन सिंह ने कहा कि सेक्टरों में स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर है। पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर काम करेगी। प्राधिकरण के ओएसडी राजेश सिंह ने कहा कि प्राधिकरण कर्मचारी स्वच्छता को लेकर काम करेंगे। आरडब्ल्यूए इसमें सहयोग करे। बैठक में एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा, सिटी मैजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्रा, एसपी सिटी सुधा सिंह, सीओ राजीव सिंह भी शामिल थे।

फोनरवा अध्यक्ष एनपी सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य नोएडा को स्वच्छ बनाना है। उन्होंने आह्वान किया कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हर रविवार सभी आरडब्ल्यूए स्वच्छता अभियान चलाए। सेक्टर के लोगों को स्वच्छता के बारे में जानकारी भी दी जाए। शहर की कोई भी संस्था फोनरवा के साथ कार्य करना चाहती है तो उसका स्वागत है। इसके अलावा जरूरत महसूस होने पर प्राधिकरण की मदद भी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed