{"_id":"5bf060cabdec2269c33c6363","slug":"31542480074-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर भीड़ हिंसा में मारे गए रकबर के बेटे ने 23 किलो वेट बॉक्सिंग में जीता सिल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलवर भीड़ हिंसा में मारे गए रकबर के बेटे ने 23 किलो वेट बॉक्सिंग में जीता सिल्वर
Sun, 18 Nov 2018 12:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुन्हाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुन्हाना
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
हाल ही में राजस्थान के अलवर जिले में कथित गोतस्करी के आरोप में कुछ लोगों द्वारा मार दिए गए नूंह जिला के गांव कोलगांव निवासी रकबर के 6 साल के बेटे इकराम ने अलीगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 23 किलो भार में सिल्वर मेडल जीतकर अभी से अपने तेवर दिखा दिए हैं। नूंह के लोगों को उम्मीद है कि रकबर के बच्चे एक दिन जिले का नाम जरूर रोशन करेंगे।
विज्ञापन
रकबर की हत्या के बाद उसके सात बच्चे लावारिस रह गए थे। जिनकी परवरिश के लिए लोगों ने अलग-अलग तरीके से परिवार की आर्थिक मदद की। अलीगढ़ की स्टेप फाउंडेशन नामक संस्था ने रकबर के चार बच्चों (दो लड़के और दो लड़कियों) को गोद लेकर उनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
संस्था के महासचिव आमिर ने बताया कि रकबर की दो लड़कियों को सना पब्लिक स्कूल और लड़कों को चाचा नेहरू मिडिल स्कूल अलीगढ़ में शिक्षा दिलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से चारों बच्चों को बेहतरीन शिक्षा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
मोहम्मद आमिर ने बताया कि हाल ही में अलीगढ़ जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रकबर के दो बच्चों ने भाग लिया। रकबर के 6 साल के बेटे इकरान ने 23 किलो वजन में सिल्वर मेडल जीता।