फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   व्रतियों ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य

व्रतियों ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य

Wed, 14 Nov 2018 11:03 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
व्रतियों ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य
व्रतियों ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य
विज्ञापन

फरीदाबाद। लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे दिन व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन किया। इस दौरान उन्होंने सूर्य भगवान से परिवार में सुख शांति और संतान की लंबी आयु की कामना की। साथ ही छठ मइया का प्रसाद ग्रहण कर अपना व्रत पूरा किया।
शहर में करीब 4 लाख पूर्वांचल वासियों द्वारा छह पर्व धूमधाम से मनाया गया। छठ के आखिरी दिन तड़के 4 बजे से ही श्रद्धालु छठ घाटों पर पहुंचने लगे। यहां पानी में उतरकर व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। घाटों पर छठी मइया के गीत गाए गए। सभी को ठेकुआ का प्रसाद बांटा गया। इस दौरान व्रती महिलाओं ने सूर्य देवता से संतान प्राप्ति की कामना के साथ उनके कल्याण के लिए दुआएं मांगी। इस दौरान लोग भक्ति भाव में डूबे नजर आए।
विज्ञापन


घाटों पर उमड़ा सैलाब
छठ के आखिरी दिन घाटों पर लोगों का सैलाब देखने को मिला। खेड़ीपुल, सेक्टर 3, सेक्टर 22 हनुमान मंदिर और प्राचीन शिव मंदिर घाट, एसजीएम नगर घाट, सेक्टर 3-4 मोड़ घाट सहित विभिन्न घाटों पर व्रतियों ने सुबह जल में उतरपर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे देश का पर्व बना
छठ नहरपार पल्ला चौहान कॉलोनी में भी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी, सराय मंडल अध्यक्ष विरेंद्र यादव मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। देवेंद्र चौधरी ने कहा कि यह पर्व केवल बिहार का पर्व नहीं, बल्कि पूरे देश का पर्व बन गया है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व से लोगों में प्यार व भाईचारा बढ़ा है।

खुशहाली और समृद्धि लाते हैं त्योहार
छठ पूजा समाज कल्याण समिति नंगला रोड, सार्वजनिक छठ पूजा समिति नंगला रोड व नागरिक कल्याण समिति रतिराम मार्ग डबुआ कॉलोनी ने भी छठ पर्व धूमधाम से मनाया, जिसमें पूर्व मंत्री स्व. शिवचरण लाल शर्मा की पत्नी व पूर्व पार्षद माया शर्मा, नगर निगम के पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि रहे। छठ व्रतियों ने सुबह उगते हुए सूर्य को जल देकर व्रत पूरा किया। इस मौके पर माया शर्मा ने कहा कि हर त्योहार हमारे जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाते हैं।

पूर्वांचल जनकल्याण समिति द्वारा भी छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया। व्रतियों ने छठ मइया की पूजा अर्चना करने के साथ ही उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद देवेंद्र पहलवान मुख्य अतिथि रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed