फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आरडब्ल्यूए संवाद: सड़कें खुदी, रास्ते बंद, क्या करें व्यापारी

आरडब्ल्यूए संवाद: सड़कें खुदी, रास्ते बंद, क्या करें व्यापारी

Mon, 17 Sep 2018 11:38 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए संवाद: सड़कें खुदी, रास्ते बंद, क्या करें व्यापारी

नोएडा के मिनी कनॉट प्लेस सेक्टर-18 के बाजार की हालत बद से बदतर हो रही है। महंगे पार्किंग शुल्क और बाजार के पुनर्विकास के नाम पर खोदी गई सड़कों ने कारोबारियों की मुश्किलें पहले ही बढ़ाई हुई हैं। मंदी की मार झेल रहे इस बाजार के सामने लचर यातायात व्यवस्था ने एक नई परेशानी खड़ी कर दी है। जाम से निपटने के नाम पर रोज नया प्रयोग किया जा रहा है। राहत मिलने की जगह आफत बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण की गलत योजना के चलते बाजार की सड़कों से वाहन लेकर गुजरना तो दूर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। त्योहारों का सीजन आता देख व्यापारियों की धड़कने बढ़ गई हैं, क्योंकि सड़कें खुदी पड़ी हैं। जगह-जगह से रास्ते बंद कर दिए गए हैं और यातायात व्यवस्था सुधारने के नाम पर रोज नए प्रयोग किए जा रहे हैं। ग्राहकों ने बाजार से दूरी बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मार्केट एसोसिएशन के मुताबिक, कारोबार में 50 से 60 फीसदी गिरावट आई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन का कहना है कि अट्टा मार्ग पर चाइना कट को बंद किए जाने से सेक्टर-18 सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। बाजार से निकलने और प्रवेश करने के रास्तों के दोनों ओर अतिक्रमण को बढ़ावा दिया जा रहा है। बाजार की सड़कों पर मिट्टी के ढेर और गढ्डों में आय दिन वाहन फंस रहे हैं और लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जैन ने बताया कि प्राधिकरण बाजार में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की योजना बना रहा है, जिससे समस्या कम होने की जगह बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडरपास की गलत प्लानिंग का खामियाजा
अट्टा अंडरपास का निर्माण कार्य जब शुरू हुआ था, तब स्थानीय व्यापारियों नेे अंडरपास के दोनों ओर लंबाई 260 मीटर करने की मांग की थी, ताकि अंडरपास के ऊपर चौड़े यू-टर्न बनाए जा सकें। प्राधिकरण ने अंडरपास के दोनों सिरों की लंबाई महज 160 मीटर रखी और अंडरपास के ऊपर संकरे यू-टर्न बना दिए, जिससे अक्सर जाम लगा रहता है। अंडरपास और यू-टर्न पर अतिक्रमण जाम की समस्या बढ़ा रहा है।

दो लेन का फ्लाईओवर बनाने का सुझाव
मार्केट एसोसिएशन ने सेक्टर-18 को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए डीएलएफ मॉल और मल्टीलेवल कार पार्किंग के बीच सड़क पर दो लेन का फ्लाईओवर बनाने की मांग की है। इस फ्लाईओवर का प्रयोग कर सेक्टर-18 से ट्रैफिक सीधे फिल्म सिटी फ्लाईओवर और एक्सप्रेसवे की तरफ रवाना हो सकेगा। नोएडा प्राधिकरण को मार्केट एसोसिएशन ने यह सुझाव दिया है।

बेहतर प्लानिंग के नाम पर अच्छे-खासे बाजार का हुलिया बिगाड़ दिया गया है। बाजार की हालत इस कदर खराब हो गई है कि व्यापारी खाली बैठकर टाइम पास कर रहे हैं। ग्राहक परेशानी से बचने के लिए मॉल का रुख कर रहे हैं।-जीएस पहवा, व्यापारी

बाजार की सड़कों पर खड़े दुकानदारों के वाहनों को क्रेनों से उठवा दिया जाता है, जबकि डीएलएफ मॉल और मल्टीलेवल कार पार्किंग के बीच सड़क पर वाहन यातायात व्यवस्था के लिए बाधक बने रहते हैं, इन पर मेहरबानी क्यों।-सुनील गुप्ता, व्यापारी


बाजार की समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं। त्योहारों के सीजन में बाजार ग्राहकों से गुलजार रहता था, लेकिन आज हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि व्यापारी समय से पहले दुकानें बंद कर अपने घर के लिए रवाना हो जाते हैं।-आजिम अली, व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed