फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   हाथों की उंगलियों को स्कैन करके पता चल रही छात्रों की कमजोर

हाथों की उंगलियों को स्कैन करके पता चल रही छात्रों की कमजोर

Fri, 20 Jul 2018 09:36 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
हाथों की उंगलियों को स्कैन करके पता चल रही छात्रों की कमजोर

विज्ञापन
50 प्रतिशत छात्र दबाव में कर रहे विषय का चुनाव
-पंचशील बालक इंटर कॉलेज में किए गए सर्वे में खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। पंचशील बालक इंटर कॉलेज में छात्रों पर किए गए सर्वे में खुलासा हुआ है कि 50 प्रतिशत छात्र अभिभावकों के दबाव में आकर स्ट्रीम का चुनाव कर रहे हैं। छात्रों ने काउंसलिंग के दौरान बताया कि अभिभावकों के कहने पर विषय का चुनाव किया है। इस वजह से उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता है। इन छात्रों की काउंसलिंग की जा रही है। छात्रों की काउंसलिंग करने के लिए हेल्थ मिनिस्ट्री से भी काउंसलर आ रहे हैं। पंचशील बालक इंटर कॉलेज की वैदिक लैब बनी हुई है। इसमें लगी मशीन में छात्रों की दोनों हाथ की उंगलियों को स्कैन किया जाता है। इस मशीन के जरिए पता चल जाता है कि छात्र किस विषय में कमजोर और कैसे उसको बेहतर बनाया जा सकता है। छात्रों की रुचि के बारे में भी पता चल जाता है। उसी के अनुसार उसको तैयारी कराई जाती है। छात्रों का टेस्ट के बाद काउंसलिंग कराई जाती है। इसमें छात्रों के हर पहलू को जानने की कोशिश की जाती है।

स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. नीरज टंडन ने बताया कि सभी लोगों के हाथों की उंगलियों के लूप अलग-अलग होते हैं। इससे बहुत हद तक छात्रों के बारे में पता चल जाता है कि छात्रों को कैसे बेहतर बनाया जाए। इस दौरान 50 प्रतिशत छात्र ऐसे मिले, जिन्होंने अभिभावकों के कहने पर सब्जेक्ट का चुनाव किया था। इस वजह से पढ़ाई में रुचि नहीं थी। इनकी काउंसलिंग की जा रही है। इसमें छात्रों को ब्रेन बैलेस सिखाई जाती है। कई छात्रों ऐसे होते हैं, जिनका उम्र के साथ शरीर का विकास नहीं हो पाता है। इसमें कई तरह के टेस्ट कराए जाते हैं। इससे ये पता चल जाता है कि बच्चे की रुचि किस में है। हमारा उद्देश्य छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed