फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   इलाज में देरी पर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर को पीटा, दो गिरफ्तार

इलाज में देरी पर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर को पीटा, दो गिरफ्तार

Fri, 13 Apr 2018 10:55 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
इलाज में देरी पर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर को पीटा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
इलाज में देरी पर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर को पीटा, दो गिरफ्तार
गुरुग्राम। नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में तैनान डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि इलाज करवाने आए दो युवकों ने डॉक्टर के साथ बदसलूकी व गाली-गलौज करने के बाद उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता डॉ. इरफान ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर थे। शुक्रवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे दो युवक इमरजेंसी में आए, जिनमें से एक के हाथ में हल्की खरोच थी। युवकों ने उन्हें हाथ पर पट्टी करने को कहा। जिस पर उन्होंने दोनो युवकों को इमरजेंसी में बने वार्ड नंबर 28 में बैठने को कहा। तब तक डॉक्टर किसी अन्य मरीज को देख रहे थे। इसमें थोड़ी देर होने पर दोनों युवकों ने इमरजेंसी में शोर मचाते हुए डॉक्टर के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। डॉक्टर ने इसका विरोध किया तो दोनों युवकों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। जिससे में डॉक्टर के हाथ व आंख के पास चोट आई है। साथ ही बीच बचाव करवाने आए अस्पताल के अन्य स्टाफ के साथ भी युवकों ने बदसलूकी की। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे सिविल लाइन थाने के एएसआई रोहताश कुमार ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत पर राजीव नगर निवासी रोहन और ओम नगर निवासी अरुण के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और डॉक्टर को जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed