{"_id":"5abbd5bf4f1c1b542a8b45bd","slug":"31522259391-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व थानेदार पर गो लयां चलाने के मामले में नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व थानेदार पर गो लयां चलाने के मामले में नामजद
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व थानेदार पर गोलियां चलाने के मामले में नामजद
होडल। होडल राजमार्ग पर मंगलवार को पोते को पेपर दिलाने आए पूर्व थानेदार पर गोलियां चलाए जाने के मामले में होडल पुलिस ने छह नामजद सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को कई जगहों पर दबिश भी दी गई।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पूर्व थानेदार धर्मलाल ने दी शिकायत में कहा है कि वह मंगलवार सुबह गांव मित्रोल से अपने बेटे राजेश और भतीजे दान सिंह के साथ कार से पोते सागर को बारहवीं कक्षा का पेपर दिलवाने के लिए होडल ले जा रहे थे। कार जब बाबरी मोड़ पहुंची, तो दो बाइक और एक कार में सवार होकर आए कुछ लोगों ने उनकी कार पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोलियों से गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि उनमें से किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर मोहना निवासी नबाव, गोपालगढ़ निवासी सुमित, बल्लभगढ़ निवासी भगत, औरंगाबाद निवासी यशपाल और महेश सहित 10 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।