{"_id":"6822125b83c248553400407d","slug":"31-students-enrolled-in-government-inter-college-on-the-first-day-noida-news-c-23-1-vns1013-61735-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राजकीय इंटर कॉलेज में पहले दिन 31 छात्रों का दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राजकीय इंटर कॉलेज में पहले दिन 31 छात्रों का दाखिला
विज्ञापन
-प्रधानाचार्य और दो शिक्षकों के भरोसे चलेगा 4.18 करोड़ की लागत बना कॉलेज
-विधायक तेजपाल ने किया लोकार्पण, कक्षा छह में 26, नौ में 5 छात्रों ने लिया प्रवेश
माई सिटी रिपोेर्टर
ग्रेटर नोएडा। दादरी के मेवतियान मोहल्ला में सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज का लोकार्पण दादरी विधायक तेजपाल नागर ने किया। पहले दिन कॉलेज में कक्षा छह में 26 और कक्षा नौ में पांच दाखिले हुए। शिक्षकों के पद नहीं होने के कारण अभी कॉलेज में प्रभारी प्रधानाचार्य सहित दो शिक्षकों को तैनात किया गया है। कुछ दिनों तक इन दोनों कक्षाओं में ही छात्रों के प्रवेश लिए जाएंगे। यदि अन्य कक्षाओं में दाखिले के लिए छात्र आएंगे तो उनको भी प्राथमिकता दी जाएगी। ।
दादरी विधायक ने कहा कि शिक्षा से ही विकास को गति मिलती है। राष्ट्र के निर्माण में आज का बच्चा ही कल का भविष्य है। उन्होंने कहा कि सभी को बिना भेदभाव के बेटा बेटियों को तालीम दिलानी चाहिए। उन्होंने बताया कि नए पद सृजन नहीं होने के कारण पहले कक्षा छह और नौवीं की ही कक्षाएं संचालित की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षण की ओर से शासन को पद सृजन करने के लिए पत्र लिखा गया है। शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा ने कहा कि कॉलेज में 14 कमरे और पांच लैब हैं। दाखिले शुरू कर दिए गए हैं। इसका निर्माण चार करोड़ 18 लाख की लागत से कराया गया है। समाजसेवी अयूब मलिक ने कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की घोषणा की है। इस मौके पर चैयरमेन गीता पंडित, प्रभारी प्रधानाचार्य संगीता रानी, सोनिया अग्रवाल ,एचके शर्मा ,नीरज भाटी , जैतून निशा , फखरुद्दीन कोटिया , मनवीर नागर , महेंद्र सिंह , नईम आदि उपस्थित रहे।