फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   3 Noida snatchers caught after targeting victims by asking Is that new iPhone?

मिल गए वो चोर: महिला से आईफोन-18 प्रो छपटने वाले तीन बदमाश पकड़े, लूट के फोन दूसरे राज्यों में करते सप्लाई

Fri, 02 Oct 2026 06:55 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 02 Oct 2026 06:55 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा की बिसरख पुलिस ने ई-रिक्शा सवार महिला से आईफोन-18 प्रो फोन छीनने वाले तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। उनके पास से आईफोन-18 प्रो सहित पांच मोबाइल फोन, दो तमंचे, दो कारतूस, 2500 रुपये नकद जब्त किए हैं। 

विज्ञापन
3 Noida snatchers caught after targeting victims by asking Is that  new iPhone?
आईफोन-18 प्रो छपटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिसरख कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा सवार महिला से नया वाला आईफोन-18 प्रो फोन की बात पूछकर फोन छीनने वाले तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छीने गए एक आईफोन-18 प्रो सहित पांच मोबाइल फोन, दो तमंचे और दो कारतूस, 2500 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की अपाचे बाइक बरामद हुई है।आरोपी बिसरख क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर राहगीरों से मोबाइल छीनते थे।

विज्ञापन


पार्क के पास के बदमाशों को पकड़ा
एसीपी सेंट्रल नोएडा कृष्णकांत का कहना है कि शुक्रवार को लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से सलमान उर्फ सुहैल, अजाज उर्फ अज्जू उर्फ सोनू और नईम को छह प्रतिशत एरिया पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


राहगीरों को बनाते थे निशाना
सलमान और अजाज बुलंदशहर के रहने वाले हैं। जबकि नईम मूल रूप से गाजियाबाद का रहने वाला है और वर्तमान में पिलखुवा में रह रहा था। आरोपी सलमान बाइक चलाता था और अजाज पीछे बैठकर वारदात करता था। दोनों सुनसान रास्तों पर राहगीरों और ई-रिक्शा में बैठे लोगों को निशाना बनाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौका देखकर मोबाइल छिनकर हो जाते थे फरार
कभी मोबाइल देखने के बहाने और कभी मौका पाकर मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे। सलमान करीब तीन साल तक नोएडा में ऑटो चलाता था, इसलिए उसे क्षेत्र के रास्तों की जानकारी थी। दोनों आरोपी छीने गए मोबाइल नईम को बेचते थे। नईम इन्हें खरीदकर बंगाल और बिहार में सप्लाई करता था। 

पुलिस खंगाल रही चोरों का बैकग्राउंड
नईम के खिलाफ गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सलमान के खिलाफ गाजियाबाद में लूट और हत्या के प्रयास के मुकदमों के अलावा बिसरख में मोबाइल स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट सहित छह मामले दर्ज हैं। अजाज के खिलाफ भी बिसरख में तीन स्नैचिंग और एक आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य घटनाओं और उनके नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है।


नया वाला आईफोन पूछकर छीना था मोबाइल
आरोपियों ने 21 सितंबर को चेरी काउंटी सोसाइटी के पास से ई-रिक्शा पर बैठी महिला से उसका नया आईफोन 18 प्रो मोबाइल फोन झपट लिया था। महिला अपने घर से ऑफिस जाने के लिए निकली थीं और ई-रिक्शा का ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए मोबाइल निकाल रही थीं। तभी बदमाशों ने शातिराना अंदाज में पहले युवती से रास्ता पूछा। फिर महिला से पूछा कि क्या यह नया वाला आईफोन है। इसके बाद तुरंत मोबाइल झपट कर फरार हो गए थे। महिला ने तीन दिन पहले ही आईफोन-18 प्रो खरीदा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed