फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2.90 lakh city dwellers chose roadways buses to travel home during festivals.

Noida News: त्योहारों पर घर जाने के लिए 2.90 लाख शहरवासियों ने चुनी रोडवेज बसें

Thu, 23 Oct 2025 09:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
2.90 lakh city dwellers chose roadways buses to travel home during festivals.
– दिवाली और भैया दूज पर परिवहन निगम ने बढ़ाई बसों की संख्या
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोेएडा। इस वर्ष धनतेरस से भैयादूज के एक दिन पहले तक करीब 2.90 लाख शहरवासियों ने अपने घरों की ओर जाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों का सहारा लिया। 16 से 22 अक्तूबर के बीच रोजाना नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से हजारों यात्री रोडवेज की बसों से रवाना हुए। इस दौरान नोएडा डिपो से कुल 1.74 लाख यात्रियों ने बसों से सफर किया। वहीं ग्रेनो डिपो से करीब 1.16 लाख लोगों ने रोडवेज बसों में यात्रा की।

परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक सबसे अधिक भीड़ 20 अक्तूबर को रही। इसी दिन अकेले नोएडा डिपो से 31,977 यात्री रवाना हुए। वहीं ग्रेटर नोएडा से 17,142 यात्री बसों में सवार हुए। इसी तरह 20 और 21 अक्तूबर को भी बसों में भारी भीड़ रही। अधिकारियों के मुताबिक त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें और एसी कोच चलाने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन

यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों के समय हर रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। दूरी और मांग के अनुसार बसों की संख्या में इजाफा किया गया था। उन्होंने बताया कि नोएडा से आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, बिजनौर और बरेली जैसे शहरों के लिए भी एसी बसें चलाईं गई। डिपो में लौटने के बाद बसों की तुरंत जांच की जा रही है, ताकि उन्हें जल्द से जल्द दोबारा रवाना किया जा सके। त्योहारों के मद्देनजर यह भी तय किया गया है कि किसी भी चालक, परिचालक या कर्मचारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी, जिससे बस सेवा निर्बाध रूप से चलती रहे और यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




30 तक मिलेगी अतिरिक्त फेरों की सुविधा

परिवहन निगम ने अतिरिक्त फेरों की सुविधा को 30 अक्तूबर तक जारी रहने की बात कही है। जिससे शहरवासी छठ महापर्व के दौरान भी अपने घरों का रुख कर सकेंगे। यही नहीं 28 अक्तूबर को छठ की समाप्ति के बाद वापस आ सकेंगे।


बस और यात्रियों की संख्या

दिन नोएडा डिपो ग्रेटर नोएडा डिपो
16 अक्तूबर 28,635 15,516
17 अक्तूबर 24,752 15,431

18 अक्तूबर 29,774 15,910
19 अक्तूबर 22,265 6,661

20 अक्तूबर 31,977 17,142
21 अक्तूबर 19,496 25,878

22 अक्तूबर 26,935 4,957
--

यात्रियों की कुल संख्या
• नोएडा: 1,74,554 यात्री

• ग्रेटर नोएडा: 1,16,089 यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed