फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   29,630 health workers registered, 15,513 only vaccinated

29,630 स्वास्थ्य कर्मियों ने कराया पंजीकरण, 15,513 ने ही लगवाए टीके

Mon, 31 May 2021 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
29,630 health workers registered, 15,513 only vaccinated
नोएडा। कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए टीकाकरण पर जोर है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से ड्राइव थ्रू के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर 29,630 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण के लिए पंजीकरण किया, लेकिन इनमें से 15,513 ने ही टीका लगवाया है। आंकड़ों के अनुसार सिर्फ 61.65 प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग के डॉफ आउट सर्वे में ये बात सामने आई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि टीका नहीं लगवाने वालों में अधिकतर नर्सिंग स्टूडेंट्स और निजी अस्पताल का स्टाफ है। अब धीरे-धीरे ये सभी वैक्सीन लगवा रहे हैं। जिले में टीकाकरण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। बता दें कि जिले में 29,630 कर्मियों ने वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से 25,161 ने पहली डोज लगवाई थी। इसमें से 15,513 कर्मियों ने दूसरी डोज ली थी। यानी कुल रजिस्ट्रेशन में से 4,469 कर्मी पहली डोज भी लगवाने नहीं गए। वहीं, 9,648 कर्मी दूसरी डोज लेने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रजिस्ट्रेशन कराने वालों में से 15,513 कर्मी ही पूरी तरह से वैक्सीनेट हो पाए हैं। विभाग को पहली डोज लगवाने वालों का अच्छा रिस्पांस मिला था, लेकिन दूसरी डोज का आंकड़ा कम हो गया था। वहीं, 21,432 फ्रंट लाइन वर्कर ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 18,507 ने पहली डोज लगवाई थी। रजिस्ट्रेशन करवाने वालों में से सिर्फ 11,887 लोगों ने ही पहली और दूसरी डोज लगवाई। स्वास्थ्य विभाग डॉफ आउट सर्वे किया, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि ने लेफ्ट आउट और डॉफ आउट सर्वे का ये डेटा है। इसमें ज्यादातर मेडिकल, नर्सिंग और प्राइवेट अस्पताल का स्टाफ था। इन्होंने सर्टिफिकेट दिया था। ये लोग धीरे-धीर वैक्सीन लगवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed