{"_id":"600073828ebc3e3148204bd7","slug":"28840-dose-of-covishield-vaccine-arrived-in-the-district-noida-news-noi559903749","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहुंची 28840 कोविशील्ड वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहुंची 28840 कोविशील्ड वैक्सीन
विज्ञापन
जिले में पहुंचीं कोविशील्ड वैक्सीन की 28840 डोज
नोएडा। पहले चरण की कोरोना वैक्सीन की पूरी खेप जिले में पहुंच गई है। पुलिस के कडे़ पहरे में मेरठ भंडारण रूम से लाई गई 28840 वैक्सीन को सुरक्षित तरीके से सीएमओ कार्यालय स्थित जिला वैक्सीन स्टोर में रखवाया गया हे। वैक्सीन की निगरानी के लिए पुलिसकर्मी हर समय सीएमओ कार्यालय में तैनात रहेंगे। शनिवार को जिले के 6 बूथाें पर 600 स्वास्थ्य कर्मियाें को वैक्सीन लगेगी।
शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा 11 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस वैक्सीन लाने के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज रवाना हो गई थी। दोपहर 2:55 बजे वैक्सीन के साथ टीम सेक्टर-39 स्थित सीएमओ कार्यालय आ गई। वैक्सीन वाली गाड़ी के पीछे लगे ताले पर सील लगी थी। 10 मिनट की गहमागहमी के बाद स्वास्थ्य विभाग व पुलिस अधिकारी सील खोलने के लिए तैयार हुए। इससे पहले सीएमओ ने दवाई सौंपने संबंधी प्रक्रिया लिखित रूप से पूरी की। इसके बाद सील खोलकर डिब्बों में रखीं वैक्सीन को सुरक्षित तरीके से जिला स्टोर रूम में आईसलाइन फ्रीजर व कोल्ड चेन में रखवा दिया गया। वैक्सीन की सुरक्षा के लिए बाहर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसराें ने बताया कि 16 जनवरी को 6 वेब बूथ जिम्स, शारदा अस्पताल, चाइल्ड पीजीआई, नोएडा कैलाश अस्पताल, बिसरख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भंगेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 600 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगेगी। टीकाकरण की यह प्रक्रिया सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेगी। 18 जनवरी को 30 केंद्राें के सभी 75 बूथाें पर टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद शुक्रवार फिर सोमवार को वैक्सीन लगेगी।
वैक्सीन रखवाने में हांफे अफसर
वैक्सीन आने का पहला दिन है, लेकिन अफसर व्यवस्था संभालने में ही हांफ रहे हैं। जब वैक्सीन सीएमओ कार्यालय पहुंची तो अफसर-कर्मी दौड़ते दिखे। वैक्सीन स्टोर रूम में रखवाते समय अव्यवस्था पैदा हो गई। हालांकि, मीडियाकर्मियाें के सहयोग से किसी तरह व्यवस्था को संभाला गया।
विज्ञापन
बाएं हाथ में लगेगी 0.5 एमएल वैक्सीन
एक वॉयल में 5 एमएल वैक्सीन है। प्रत्येक लाभार्थी को 0.5 एमएल की डोज लगेगी। इस हिसाब से देखें तो एक वॉयल 10 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी। वैक्सीन बाएं हाथ में कंधे के पास लगेगी। तापमान में किसी तरह की गड़बड़ी या वैक्सीन खराब होने की दशा में उसका निस्तारण शासन के दिशा-निर्देशानुसार ही किया जाएगा।
साहब कह रहे, बॉक्स न दिखने पाएं
अन्य जिलों में जहां वैक्सीन पहुंचने की सूचना तक मीडिया को दी जा रही है। वहीं, जिले में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अफसर इसे छिपाने में लगे रहे। मौके पर एक पुलिसकर्मी स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से कहता नजर आया कि साहब कह रहे हैं कि मीडिया वाले को पहले ही जानकारी दे दो। वैक्सीन के बॉक्स न दिखने पाएं। गाड़ी को स्टोर रूम से सटाकर वैक्सीन रखवा दीजिए।
ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर तैयार किया गया था रूट
स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मी ने बताया कि वैक्सीन को लेकर रूट तैयार कर दिया गया था। यह ठीक ऐसा था जैसे ग्रीन कॉरिडोर तैयार करने समय किया जाता है। दोपहर करीब एक बजे वैक्सीन की गाड़ी मेरठ मेडिकल कॉलेज से चली, जो2:55 बजे यहां पहुंच गई। आगे-पीछे पुलिस की गाड़ियां चल रही थीं। वैक्सीन का रूट मेरठ से राजनगर, हापुड़ चुंगी, एनएच 24 वाला रहा। कई जगह जाम व अन्य समस्या होने के कारण वाहन रुके। इस दौरान पुलिसकर्मी अलर्ट रहे।
प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री देखेंगे सीधा प्रसारण
16 जनवरी को जिन 6 बूथों पर वैक्सीन लगेगी। वहां लाइव प्रसारण, वाईफाई कनेक्शन, कैमरे आदि की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। खुद इसका प्रसारण प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री देखेंगे। सभी बूथाें पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। बिना पहचान पत्र किसी लाभार्थी को बूथ केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। बता दें कि लाभार्थी को कोविन पोर्टल से वैक्सीन तिथि की पूर्व संध्या पर मेसेज आएगा। उसमें वैक्सीन का स्थान और समय निश्चित होगा।