फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   28.69 lakh cheated by pretending to sell iPhone on Instagram

Noida News: इंस्टाग्राम पर आईफोन बेचने का झांसा देकर 28.69 लाख ठगे

Fri, 24 Mar 2023 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
28.69 lakh cheated by pretending to sell iPhone on Instagram
इंस्टाग्राम पर आईफोन बेचने का झांसा देकर 28.69 लाख ठगे
विज्ञापन

- दक्षिण पश्चिम जिला साइबर सेल ने छह आरोपी किए गिरफ्तार, यू-ट्यूब से सीखे थे ठगी के गुर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंस्टाग्राम पर ग्रुप बनाकर सस्ते दामों पर मोबाइल फोन बेचने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले एक गैंग का दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है। दक्षिण पश्चिम जिला साइबर सेल ने गैंग के छह जालसाजों को गिरफ्तार किया है। गैंग का सरगना ऑनलाइन सट्टा भी लगाता था और यू-ट्यूब से ठगी का गुर सीखकर साथियों संग मिलकर ठगी कर रहा था। इनके कब्जे से 14 मोबाइल, 1 लैपटॉप, 2 राउटर और 1 डोंगल बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यमुनानगर निवासी रमन प्रीत सिंह, जगादारी, हरियाणा निवासी विजय, हरिद्वार निवासी अमन चौहान, सहारनपुर निवासी नीतीश सिंह, यमुनानगर निवासी अवि तनेजा और सूरज रावत के रूप में हुई है। दरअसल शख्स विकास कटियार ने दक्षिण पश्चिम साइबर सेल में शिकायत देते हुए बताया था कि इंस्टाग्राम पर बाय गैजेट टेक मोबाइल शॉप नाम के पेज पर उसने आईफोन बेचने का विज्ञापन देखा। संपर्क करने पर आरोपी ने अपना नाम ऋषभ बताया। उसने फोन की कीमत का 30 फीसदी अग्रिम भुगतान करने के लिए कहा। इस पर उन्होंने 28 हजार का भुगतान कर दिया। उसके बाद आरोपियों ने कस्टम होल्डिंग क्लीयरेंस सहित अन्य मद में 21 लेन-देन के लिए उनके 8 बैंक खातों से 28.69 लाख रुपये ले लिए, लेकिन इसके बाद भी मोबाइल फोन नहीं दिया गया। जांच में पुलिस ने आरोपी नीतीश कुमार के बैंक खाते को संदिग्ध पाया गया। इसके बाद छह जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी अवि तनेजा ने ही उन सब को ऑनलाइन ठगी के गुर सिखाते हुए अपने गैंग में शामिल किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed