फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2.85 lakh cheated in the name of providing benefits of PM housing scheme

Noida News: पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर 2.85 लाख ठगे

Mon, 06 Mar 2023 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
2.85 lakh cheated in the name of providing benefits of PM housing scheme
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में काम करने वाली दो महिला कर्मचारियों को पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर जालसाज ने 2.85 लाख रुपये ठग लिए। मामले में महिला कर्मचारियों ने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।

गांव सलारपुर में रहने वाली वीना व कृष्णा जिला अस्पताल में महिला अटेंडेंट के रूप में कार्यरत हैं। कृष्णा ने पुलिस को बताया है कि देवेश अवस्थी नाम का एक व्यक्ति का इनके पास फोन आया। उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए पैसे दिलाने का आश्वासन देकर इनके बैंक खाते, आधार कार्ड समेत तमाम जानकारियां हासिल कर ली। इसके बाद साइबर जालसाज ने उसके खाते से दो लाख और वीना के खाते से 85 हजार रुपये निकाल लिए। अब आरोपी का न तो फोन लग रहा है न ही उसका पता मालूम हैं। पीड़ित वीना ने बताया कि उनके अलावा अस्पताल में काम करने वाली अन्य सहयोगी कमलेश, अनीता समेत अन्य के भी लाखों रुपये की ठगी की गई है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि पीड़िताओं की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed