फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   28 new Corona case, one patient dies

कोरोना से एक की मौत, 28 नए संक्रमित

Wed, 21 Apr 2021 09:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
28 new Corona case, one patient dies
नूंह। जिलेे में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बुधवार को कोरोना के 28 नए संक्रमित मिले, जबकि 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला की एक साल पूर्व दिल की सर्जरी भी हो चुकी थी। मेडिकल कॉलेज में महिला को परिजनों ने 9 अप्रैल को भर्ती कराया था। वहीं नौ मरीज ठीक होकर घर लौट गए।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में पहली बार रिकॉर्ड 62 नए मामले मिले थे। नए मामलों में नलहड़ मेडिकल कॉलेज 9, पुन्हाना 4, फिरोजपुर झिरका 5, उजीना 2, छपेड़ा, लफूरी, रनियाला, किरंज, खोरी कंला, तावडू, करहेड़ी व बिछौर में एक-एक संक्रमित मिले। अब जिले में 193 सक्रिय मरीज है। वहीं 2039 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन किट से रोज करीब 700 मरीजों की जांच हो रही है।
विज्ञापन

विभाग ने लोगों को कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए मास्क लगाना, बार-बार साबुन से हाथ धोना और 2 गज की दूरी बना कर रखने के सख्त निर्देश दिए है। जिले में अब तक कोरोना के 1937 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1740 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं कोरोना से 32 लोगों की मौत हो चुकी है। 58644 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें 55133 की निगरानी में रखने का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 3511 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 226488 लोगों के नमूने लैब में भेजे जा चुके हैं। इनमें से 221868 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed