{"_id":"6883ac1f509c99685701d8ab","slug":"28-million-cctv-cameras-to-be-installed-in-capital-security-to-be-strong-noida-news-c-340-1-del1004-98839-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राजधानी में लगेंगे 2.80 लाख सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा होगी मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राजधानी में लगेंगे 2.80 लाख सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा होगी मजबूत
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी और दिल्ली पुलिस की ओर से तैयार की गई योजना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए 2.80 लाख नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 70 विधानसभा क्षेत्रों में चार-चार हजार कैमरे लगेंगे। यह कवायद केंद्र सरकार की सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत की जा रही है। दिल्ली के मुख्य सचिव धर्मेंद्र ने विधि विभाग को इस मामले को जल्द मंजूरी देने के निर्देश दिए हैं ताकि कैमरे शीघ्र लगाए जा सकें।
पीडब्ल्यूडी की ओर से मुख्य सचिव धर्मेंद्र की अध्यक्षता में हुई गृह विभाग की समन्वय समिति की बैठक में इस संबंध में जानकारी दी गई। पीडब्ल्यूडी और पुलिस की ओर से सूची तैयार की गई है। नए कैमरों से पुलिस को शहर की सुरक्षा को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। योजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे ऐसी जगह लगाए जाएंगे जहां पर आपराधिक गतिविधियां अधिक होती हैं। साथ ही, इन कैमरों की मदद से सड़क हादसों के मामलों की जांच आसान हो जाएगी।