फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   261 universities will give seats on the merit of CUET UG 2024

Noida News: 261 विश्वविद्यालय सीयूईटी यूजी 2024 की मेरिट से देंगे सीट

Sat, 11 May 2024 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
261 universities will give seats on the merit of CUET UG 2024
I-डीयू, बीएचयू, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जेएनयू, अंबेडकर, एएमयू, लवली, एमिटी यूनिवर्सिटी शामिल I
विज्ञापन

I-13.47 छात्रों ने पंजीकरण कराया सेंट्रल, स्टेट, डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी समेत प्राइवेट विवि में दाखिले के लिए I

Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIदेशभर के विश्वविद्यालय स्नातक दाखिले के लिए सीयूईटी यूजी की मेरिट से सीट देने पर भरोसा जता रहे हैं। सीयूईटी यूजी 2024 की मेरिट से इस बार 261 विश्वविद्यालय दाखिला देंगे। इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, लवली यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी समेत अन्य सेंट्रल, स्टेट, डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी और प्राइवेट यूनिवर्सिटी शामिल हैं। I

Iएनटीए के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, देश के अधिकतर विश्वविद्यालय स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सीयूईटी यूजी की मेरिट पर भरोसा जता रहे हैं। इस साल 261 विश्वविद्यालयों ने स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए सीयूईटी यूजी की मेरिट से सीट देने की घोषणा की है। जबकि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों मे 191 विश्वविद्यालय जुड़ चुके हैं। देश के दिग्गज समेत अन्य विश्वविद्यालयों के सीयूईटी यूजी और पीजी से सीट देने के कारण दूर-दराज व ग्रामीण इलाकों के छात्रों के पास एक राष्ट्रीय दाखिला प्रवेश परीक्षा के माध्यम से सीट हासिल करने का बेहतरीन मौका है। अब छात्रों को घर बैठे एक आवेदन पत्र के माध्यम से अपने मनपसंद विभिन्न विश्वविद्यालयों में दाखिले का मौका उपलब्ध है। इससे छात्रों का समय बचेगा। इसके अलावा अलग-अलग दाखिला प्रवेश परीक्षा से भी राहत मिली है।I
विज्ञापन

I----I

Iइन बातों का रखें ध्यान: I
I- हर विषय में 50 में से 40 प्रश्नों को हल करना होगा। जबकि जनरल टेस्ट में 60 में से 50 प्रश्नों का जवाब देना होगा। I
I- परीक्षा केंद्र में एक से डेढ़ घंटा पहले पहुंच जाए। ताकि सुरक्षा जांच समेत अन्य औपचारिकताएं समय से पूरी की जा सकें। । I
I-परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट बंद हो जाएगा। I
I-IIकिसी भी छात्र को किसी भी स्तर पर अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। I
I- परीक्षा समाप्ति के बाद ही छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट खोले जाएंगे।I
I- बायोब्रेक नहीं मिलेगा। इसलिए परीक्षा शुरू होने से पहले ही टायलेट चले जाएं। I
I-गर्मी से बचने को परीक्षा के दौरान खाने-पीने का ध्यान रखें। हल्के सूती कपड़े पहनकर आएं। I
I-IIपीने का स्वच्छ पानी पारदर्शी बोतल में लेकर आ सकते हैं। I
I- एडमिट कार्ड का साफ कापी का प्रिंट लेकर आएं। इसके अलावा फोटो पहचान पत्र भी साथ रखें। I
I- एक शिफ्ट के बाद दूसरी शिफ्ट में पेपर वाले छात्रों को केंद्र से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। I
I- किसी भी प्रकार का गैजेट जैसे डिजिटल बॉच, ब्लूटूथ, ईयर फोन आदि लेकर नहीं आ सकते हैं। I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed