फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   261 buyers of Unitech reached Supreme Court

यूनिटेक के 261 खरीदार पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

Sat, 14 Dec 2019 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
261 buyers of Unitech reached Supreme Court
यूनिटेक के 261 खरीदार पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-113 स्थित यूनिटेक के 261 खरीदार नोएडा प्राधिकरण की ओर से लिए गए प्रोजेक्ट के निरस्तीकरण के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। आगामी 18 दिसंबर को कोर्ट की सुनवाई में पक्ष रखे जाएंगे। प्राधिकरण ने बीते दिनों प्रोजेक्ट के लिए जमीन आवंटन निरस्त कर दिया था।
यूनिटेक बायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत शरण ने बताया कि कोर्ट में जो याचिका दी गई है, उसमें यूनिटेक के 261 घर खरीदार शामिल हैं। उन्होंने बाकायदा आवेदन पर हस्ताक्षर किए हैं। उनकी मांग है कि इस निरस्तीकरण के फैसले को बदला जाए और इस जमीन पर प्राधिकरण कब्जा नहीं करे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यहां के 17 टावरों में 1629 खरीदारों ने बुकिंग कराई थी और वह घरों के लिए चक्कर लगा रहे हैं। एक तरफ बिल्डर प्रबंधन की ओर से कोई जवाब नहीं मिल रहा था, वहीं प्राधिकरण ने जमीन आवंटन को निरस्त कर दिया। इससे उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई है। उनका कहना है कि प्राधिकरण ने बिना कोई योजना के सीधे जमीन आवंटन निरस्त कर दिया। जबकि इस प्रोजेक्ट में घर खरीदारों ने लाखों रुपये निवेश किए हैं। प्राधिकरण की ओर से उनके निवेश के संबंध में कोई जानकारी नहीं ली गई और न ही इसके समाधान की योजना बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बाद में प्राधिकरण की ओर से विज्ञापन के माध्यम से घर खरीदारों को प्राधिकरण कार्यालय में बुलाया गया और कहा गया था कि वह अपना पक्ष रखें ताकि प्राधिकरण उनकी समस्या का समाधान कर सके। इसके बाद कई खरीदारों ने प्राधिकरण का रुख भी किया था। लेकिन अभी तक कोई ठोस योजना नहीं बन पाई है। इस वजह से उन्होंने कोर्ट का रुख किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed