{"_id":"657e0013cf6f0c0378038b57","slug":"26-lakhs-of-bank-transferred-by-mistake-young-man-withdrew-noida-news-c-1-gnd1002-1216153-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गलती से ट्रांसफर हुए बैंक के 26 लाख, युवक ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गलती से ट्रांसफर हुए बैंक के 26 लाख, युवक ने निकाला
विज्ञापन
बैंक की गलती से खाते में ट्रांसफर हुए 26 लाख, युवक ने निकाले
- पैसे नहीं लौटने पर बैंक ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
- साइबर जालसाजों ने युवक के खाते से निकाले थे 58 हजार, बैंक ने रकम वापसी में ज्यादा पैसे किए ट्रांसफर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बैंक की तकनीकी गलती से एक युवक के खाते में 26.15 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए। पैसे ट्रांसफर होते ही युवक ने चेक और ऑनलाइन ट्रांसफर कर पैसे निकाल लिए। उसने बैंक को रकम नहीं लौटाई। अब इस मामले में बैंक की तरफ से साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में एक निजी बैंक के अधिकारी पंकज बांगर ने कहा है कि नीरज कुमार के खाते से 58 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई थी। मामले में साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज थी। तुंरत शिकायत होने के कारण बैंक की तरफ से ठगी के 58 हजार रुपये फ्रीज कर लिए गए थे। न्यायालय के आदेश के बाद बैंक ने ठगी में निकाली गई रकम खाते में ट्रांसफर कर दी। अधिकारी के मुताबिक इस दौरान तकनीकी खामी की वजह से बैंक से 58 हजार की जगह नीरज कुमार के खाते में कुल 26.15 लाख रुपये चले गए। पैसे मिलते ही नीरज ने तुंरत ही साढ़े 13 लाख रुपये चेक के माध्यम से निकाल लिए। जबकि शेष धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया।
बैंक की विजिलेंस टीम ने मामले की जांच की। जिसमें पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया। इसके बाद बैंक की तरफ से नीरज कुमार को रुपये वापस करने के लिए कहा गया। आरोपी ने रकम नहीं लौटाई। इस मामले में अब साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।