फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   251 women carried Kalash on their heads and took out Mangal Yatra

Noida News: 251 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर निकाली मंगल यात्रा

Mon, 14 Sep 2026 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
251 women carried Kalash on their heads and took out Mangal Yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। 251 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर निकाली मंगल यात्रा यात्रा में करीब 251 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर श्रद्धापूर्वक भाग लिया। गणपति बप्पा के जयकारों और भजनों से शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा सुबह सात बजे गढ़ अंदर स्थित प्राचीन श्री सीताराम मंदिर से शुरू हुई। फूलों से सुसज्जित पालकी में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विराजमान थी। कथा व्यास सिर पर भागवत ग्रंथ धारण कर यात्रा में शामिल हुए। महिलाओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मंगल भजन प्रस्तुत किए। ढोल-नगाड़ों और भजनों से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
विज्ञापन

शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर छबील लगाकर श्रद्धालुओं को पेयजल, शरबत, जलजीरा, फल और बिस्किट वितरित किए गए। यात्रा चोपड़ा बाजार, लाल कुआं चौक, आर्य समाज रोड और पुराने डाकखाने से होते हुए श्री भैरु मंदिर पहुंची। यहां पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर समिति प्रधान सर्वेश सिंगल, सचिव विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed