फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   250 registrations stopped due to strike of deed writers

Noida News: डीड राइटर्स की हड़ताल से रुकीं 250 रजिस्ट्रियां

Wed, 04 Jun 2025 08:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
250 registrations stopped due to strike of deed writers
-गामा-2 स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय को कलेक्ट्रेट के पास शिफ्ट करने का विरोध जारी
विज्ञापन

-निबंधन विभाग के लिखित आश्वासन के बाद भी नहीं माने हड़ताली
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर गामा-2 स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय ग्रेटर नोएडा को शिफ्ट करने के विरोध में डीड राइटर्स की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। हालांकि निबंधन विभाग ने हड़ताल कराने का प्रयास किया। लिखित में कार्यालय को कलेक्ट्रेट के पास शिफ्ट नहीं करने का भी आश्वासन दिया, लेकिन डीड राइटर्स नहीं माने और भविष्य में भी कार्यालय को शिफ्ट नहीं करने की मांग पर अड़े है। हड़ताल के कारण पिछले दो दिन में 250 रजिस्ट्री नहीं हो सकी।


एडवोकेट एंड डीड राइटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय ग्रेटर नोएडा को सूरजपुर में कलेक्ट्रेट के पास शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। इसके विरोध में मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही है। डीड राइटर्स और अधिवक्ताओं ने कार्यालय को शिफ्ट नहीं करने की मांग की है। हड़ताल के कारण दो दिन में 250 रजिस्ट्री नहीं हो सकी। हड़ताल को खत्म कराने के लिए निबंधन विभाग ने वार्ता की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। विभाग की तरफ से एसोसिएशन को लिखित में कार्यालय को अभी शिफ्ट नहीं करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन एसोसिएशन भविष्य में भी शिफ्ट नहीं करने का वादा कराने पर अड़ा रहा। एआईजी द्वितीय ब्रिजेश कुमार का कहना है कि ग्रेटर नोएडा सब रजिस्ट्रार कार्यालय अभी कलेक्ट्रेट के पास शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में लिखित में आश्वासन दिया गया है। भविष्य पर अभी फैसला नहीं लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed