{"_id":"5f42c7708ebc3e3d08487184","slug":"25-thousand-rewarded-gangster-shot-in-encounter-grnoida-news-noi531503755","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को लगी गोली
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में गोली लगने से घायल बदमाश।
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को लगी गोली
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में नासा गोल चक्कर के पास शनिवार देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा। पकड़ा गया आरोपी लूटपाट की कई वारदात को अंजाम दे चुका है। शनिवार रात भी वह अपने साथी के साथ लूटपाट की फिराक में घूम रहा था।
एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि नॉलेज पार्क थाना प्रभारी वरुण पंवार की टीम शनिवार देर रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी। संदेह होने पर पुलिस ने दो बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया। उन्होंने रुकने की बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में धमैंड़ा अड्डा बुलंदशहर निवासी आजाद पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथी वाहिद अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में घुसकर फरार हो गया। आजाद से एक तमंचा और गाजियाबाद से चोरी की गई बाइक बरामद हुई है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडीसीपी ने बताया कि आजाद पर दनकौर, बुलंदशहर और गाजियाबाद के थानों में छह से अधिक चोरी व लूट के केस दर्ज हैं। वह 2019 से थाना दनकौर सेगैंगस्टर एक्ट के केस में वांछित चल रहा था।