फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   25 thousand prize crook got shot in the encounter

25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली

Wed, 14 Jul 2021 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
25 thousand prize crook got shot in the encounter
ग्रेटर नोएडा। चूहड़पुर अंडरपास के पास मंगलवार रात मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। आरोपी की पहचान 25 हजार के इनामी वसीम के रूप में हुई। दादरी के नई आबादी निवासी वसीम पर गाजियाबाद के कवि नगर से कार लूटने और दादरी में पुलिस टीम पर हमला करने का आरोप है। आरोपी के पास से चोरी की बाइक और एक तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि मंगलवार रात बीटा-2 थाना प्रभारी रामेश्वर कुमार की टीम क्षेत्र में जांच कर रही थी। तभी पुलिस को देखकर वसीम भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। इस पर घेराबंदी कर वसीम को चूहड़पुर अंडरपास के पास दबोच लिया गया। कवि नगर से कार लूटने के मामले में आरोपी के साथियों को दादरी पुलिस पहले हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था लेकिन वसीम पुलिस पर फायरिंग कर भाग गया था।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम अभिषेक को मिला ग्रेनो जोन का प्रभार
आईपीएस राजेश कुमार सिंह का फतेहपुर पुलिस अधीक्षक के पद पर तबादला होने के बाद डीसीपी क्राइम अभिषेक को ग्रेटर नोएडा जोन का डीसीपी बनाया गया है। पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी क्राइम को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। डीसीपी अभिषेक के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने हाल ही में ग्रेनो वेस्ट में गाजियाबाद से मेरठ स्थानांतरित करने के दौरान अवैध असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को अगवा करने का आरोप
कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में किशोरी को अगवा करने का मामला सामने आया है। मामले में किशोरी के भाई ने कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस के मुताबिक, युवक ने शिकायत की है कि कुछ दिन पहले छह युवकों ने उसकी बहन को बहला फुसलाकर अगवा कर लिया। काफी तलाश के बाद जब किशोरी वापस नहीं लौटी तो पता चला कि आरोपियों ने उसकी बहन को कई घंटों तक बंधक बनाकर रखा गया है। जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो आरोपियों ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed