फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   25 thousand flats of Amrapali will be ready by November

Noida: नोएडा-ग्रेनो में आम्रपाली के खरीदारों के लिए राहत, नवंबर तक तैयार हो जाएंगे 25 हजार फ्लैट

Tue, 19 Dec 2023 04:41 AM IST
विजय पुंडीर सुशील पांडेय, अमर उजाला, नोएडा
सुशील पांडेय, अमर उजाला, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 19 Dec 2023 04:41 AM IST
सार

नोएडा और ग्रेनो में आम्रपाली के कुल 46 हजार फ्लैट हैं। इनमें से 21 हजार फ्लैट तैयार हो चुके हैं। जबकि 25 हजार फ्लैट अधूरे हैं। वहीं आम्रपाली की अलग-अलग परियोजनाओं करीब 28 हजार फ्लैटों में लोग रहते हैं। इनमें से कुछ फ्लैट अभी भी अधूरे हैं।

विज्ञापन
25 thousand flats of Amrapali will be ready by November
फाइल फोटो - फोटो : Twitter

विस्तार

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली की 22 परियोजनाओं के निर्माण कार्य नवंबर 2024 तक पूरे हो जाएंगे। इससे आम्रपाली के बाकी बचे करीब 25 हजार फ्लैट खरीदारों को राहत मिलेगी। इस बाबत नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) की ओर से तैयार रिवाइज्ड कंप्लीशन शेड्यूल कोर्ट रिसीवर ने जारी किया। अहम है कि नोएडा और ग्रेनो में आम्रपाली के कुल 46 हजार फ्लैट हैं। इनमें से 21 हजार फ्लैट तैयार हो चुके हैं। जबकि 25 हजार फ्लैट अधूरे हैं। वहीं आम्रपाली की अलग-अलग परियोजनाओं करीब 28 हजार फ्लैटों में लोग रहते हैं। इनमें से कुछ फ्लैट अभी भी अधूरे हैं।

विज्ञापन


कोर्ट रिसीवर की ओर से जारी प्लान में फंड की उपलब्धता के आधार पर रिवाज्ड शेड्यूल जारी करने की बात कही गई है। कई परियोजनाओं में तीन माह से 14 महीने तक की देरी होने की वजहें भी बताई गईं है। कोर्ट रिसीवर के मुताबिक कोरोना महामारी, किसान आंदोलन और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों व फ्लैट खरीदारों के बकाया समय से नहीं मिलने की वजह से ठेकेदारों के पेमेंट में देरी हुई है।
विज्ञापन


नौ परियोजनाओं के कई फ्लैट खरीदारों से नहीं हो सका संपर्क
कोर्ट रिसीवर की ओर से बताया गया है कि नोएडा की सात और ग्रेटर नोएडा की दो परियोजनाओं का काम पूरा हो चुका है। लेकिन यहां अब भी कई फ्लैट खरीदारों को कब्जा नहीं दिया जा सका है। कई बार कोशिश के बावजूद खरीदारों से संपर्क नहीं हो सका। इनमें जोडिएक, सफायर-1 और 2, सिलिकॉन सिटी फेज-1, प्रिंसले एस्टेट, प्लेटिनम एंड टाइटेनियम, सिलिकॉन सिटी फेज-2, लेजर वैली विला और सेंचूरियन पार्क लो राइज परियोजना के खरीदार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा में सात, ग्रेनो में चार परियोजनाओं का काम पूरा
नोएडा में आम्रपाली की सात और ग्रेटर नोएडा के तीन परियोजनाओं के 13056 फ्लैटों पूरे हो चुके हैं। नोएडा में बाकी बची हुई तीन परियोजनाओं के 2948 फ्लैटों का निर्माण कार्य जारी है। जिन परियोजनाओं का काम पूरा हो चुका है। उसमें जोडिएक, सफायर-1 और 2, सिलिकॉन सिटी फेज-1,  प्रिंसले एस्टेट, प्लेटिनम एंड टाइटेनियम और सिलिकॉन सिटी फेज-2 शामिल हैं। जिन परियोजनाओं का काम चल रहा है। उनमें सिलिकॉन सिटी क्रिस्टल होम्स, हर्ट बिट सिटी-1 और 2 शामिल हैं। जबकि ग्रेनो की बाकी बची हुई परियोजनाओं का काम  जनवरी से नवंबर तक समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed